बकरी पालने वाले किसान ध्यान दें! ठंड में खानपान में करें ये बदलाव, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान


Last Updated:

Winter Care Tips for Goats: सर्दियों के मौसम में बकरियों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में जहानाबाद के कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बकरियों के खानपान में बदलाव कर और पोषक तत्व देकर बीमारियों से बचाया जा सकता है. इससे वह पूरी सर्दी के मौसम में कभी बीमार नहीं होंगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 Goat Farming: सर्दियों में बकरियों को ठंड से बचाने के लिए खिलाएं ये 4 चीजेंZoom

जहानाबाद: ठंड में बकरियों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. बिहार में बड़े स्तर पर बकरी पालन होने लगा है. इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एटीएम भी कहा जाता है. यहां हर तीन चार महीने पर मौसम में बदलाव आता है, अभी सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे में इंसान के साथ पशुओं के खानपान में बदलाव लाना जरूरी है. यदि आप थोड़ी सी लापरवाही करते हैं, तो आपका व्यापार टूट सकता है.

इस तरह से समय से पहले की सतर्कता बिजनेस को एक अलग स्तर पर ले जा सकती है. सर्दियों में बकरियों को बचाना है तो खान-पान में ध्यान रखना जरूरी होता है. जहानाबाद के कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि बकरियों को पोषक तत्व से भरपूर खाना खिलाना चाहिए. साथ ही कुछ गर्म पदार्थ का भी सेवन करना जरूरी हो जाता है. खानपान में कैसा बदलाव लाना है और कैसे सुरक्षित रखना है? आइये जानते हैं इसके बारे में.

कृषि विज्ञान केंद्र गंधार जहानाबाद के पशु एक्सपर्ट डॉ दिनेश महतो ने बहुत ही सरलता से बकरी पालन को सुझाव दिया है. उऩ्होंने कहा कि यदि बकरी पालक पशु एक्सपर्ट की बात को समझकर अनुसरण करते हैं, तो उनको फायदा हो सकता है. साथ ही सर्दियों में बकरियों के बीमार होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी.

सर्दी के मौसम में बदलें डाइट

पशु एक्सपर्ट डॉ. दिनेश महतो ने लोकल 18 से बताया कि मौसम में परिवर्तन के साथ ही पशुओं के शरीर में शारीरिक बदलाव आता है. बदलते मौसम के साथ पशु अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पाते हैं. ऐसे में पशु पालक को ध्यान रखने की जरूरत है कि हर मौसम में खान-पान में बदलाव लाते रहें. सर्दी का मौसम आने वाला है. ऐसे में बकरियों को ठंड से बचना बहुत जरूरी होता है. सर्दी के चलते बकरियां में कई तरह की बीमारियां होती हैं. खास तौर पर नाक बहने वाली भी शिकायतें होती हैं. सर्दी से बचाने को बकरियों के खानपान में पोषक तत्व वाला खाना खिलाना चाहिए. इससे बकरियों के शरीर को गर्माहट मिलती रहेगी और बीमारी से बचती रहेंगी.

पशुओं के खान पान में बदलाव जरूरी

वह आगे कहते हैं कि मिनिरल पाउडर की मात्रा को संतुलन के साथ देना जरूरी होता है. इसके साथ ही हल्दी, सरसों की खली, गुड़ और अजवाइन का मिश्रण देते रहें. एक सप्ताह में एक बार देना जरूरी है. इसके सेवन से मेटाबोलिक एनर्जी शरीर में बनी रहती है और इससे ठंड की शिकायत नहीं रहेगी. अनाज की मात्रा को 2 किलोग्राम तक बढ़ाना है. मिनरल पाउडर 50 ग्राम प्रति दिन देना चाहिए. इस प्रकार से खान पान को बढ़ाकर आप अपने पशु को ठंड के मौसम में भी सुरक्षित रख सकते हैं. इससे आपका व्यापार बढ़ता रहेगा और नुकसान होने की संभावनाएं कम रहेगा.



Source link