पलक तिवारी-इब्राहिम की लव स्टोरी का हुआ The End? 3 साल की डेटिंग के बाद हुए अलग!

पलक तिवारी-इब्राहिम की लव स्टोरी का हुआ The End? 3 साल की डेटिंग के बाद हुए अलग!


Last Updated:

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan Separation: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को लेकर अब तक उनके अफेयर की खबरें चर्चा में रही हैं. दोनों ने भले ही कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनकी साथ मौजूदगी ने इन अटकलों को लगातार हवा दी. हाल ही में रणथंभौर में साथ दिखे इस कथित कपल को लेकर अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दावा है कि दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं.

Zoom

पलक और इब्राहिम के रिश्ते की अटकलें साल 2022 में शुरू हुई थीं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो बिना किसी ऐलान के ही सुर्खियों में आ जाते हैं. पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है. कभी साथ में पार्टी करते हुए तो कभी छुट्टियां मनाते हुए दोनों कई बार कैमरे में कैद हुए. हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं किया. अब खबर है कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस रूमर्ड जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया है.

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की 30 अक्टूबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के करीबियों ने उनके ब्रेकअप की जानकारी दी है. खबर में सूत्रों का दावा है कि रिश्ता खत्म करने की पहल इब्राहिम की तरफ से हुई. हालांकि, अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है.

हाल ही में रणथंभौर पहुंचे थे पलक-इब्राहिम

सूत्रों ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों हाल ही में राजस्थान के रणथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान साथ नजर आए थे. ऐसे में ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. दोनों सोशल मीडिया पर अब भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से इसकी वजह भी बताई गई है. दावा है कि इब्राहिम का एक सेलिब्रिटी टॉक शो में एपिसोड आने वाला है और वह नहीं चाहते कि उनके शो में आने से ज्यादा चर्चा ब्रेकअप की होने लगे.

साथ होने वाले शूट भी हुए कैंसिल?

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को साथ लेकर कुछ शूट की योजनाएं भी बनाई गई थीं. हालांकि, अब इन शूट को या तो रद्द कर दिया गया है या फिलहाल रोक दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि दोनों अब अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं. हालांकि, इस बारे में भी दोनों कलाकारों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

2022 में शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

मम. उस समय दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ निकलते हुए देखा गया था. पैपराजी के कैमरों से बचने के लिए पलक ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की थी. इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए. कभी पार्टी तो कभी छुट्टियों की तस्वीरों और वीडियो ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं बढ़ाईं. इस रूमर्ड रिश्ते ने 2023 में सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी से जुड़े विवाद के दौरान भी सुर्खियां बटोरी थीं.

दोनों ने कभी नहीं किया रिश्ते का खुलासा

पलक टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं, जबकि इब्राहिम एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं. इब्राहिम ने फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. वहीं, पलक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं. दोनों ने कई बार डेटिंग की खबरों पर चुप्पी बनाए रखी. इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में पलक को सिर्फ अच्छी दोस्त बताया था. फिलहाल, ब्रेकअप की खबरों पर भी दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.



Source link