Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे. इसके अलावा वे अहमदाबाद और बनासकांठा में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं और वे आज पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी करेंगे . (PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. वहीं से वे देशभर के किसानों को सौगात देंगे. पीएम मोदी गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी करने जा रहे हैं. दीवाली से पहले किसानों के खाते में यह राशि पहुंचना काफी राहत भरा रहने वाला है.
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे. इस दौरान वे राज्य के लिए भी कुछ परियोजनाओं की घोषणा करेंगे. आज वे बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं.
वहीं देशभर के किसानों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस करीब 19 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे.
अहमदाबाद मेट्रो विस्तार की रखेंगे आधारशिला
पीएम आज अहमदाबाद को भी बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. इस शहर को मेट्रो विस्तार की सौगात आज मिलने जा रही है. पीएम मोदी अहमदाबाद मेट्रो विस्तार की आधारशिला आज रखेंगे. इससे लाखों लोगों को आने वाले समय में सुगम परिवहन का फायदा मिलेगा.
हाइवे को 8 लेन करने का शिलान्यास
आज पीएम मोदी अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे को 8 लेन करने का भी शिलान्यास करेंगे. साथ ही एकता नगर में भारत पर्व 2026 का भी उद्घाटन करेंगे.
31 अक्टूबर को करने जा रहे ये बड़े काम
पीएम मोदी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की उपलब्धियों पर फोकस रहेगा और इस समारोह की थीम होगी ‘वंदे मातरम्’.
बताया जा रहा है कि एकता नगर में पीएम मोदी 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने जा रहे हैं.