‘आप बच्चा पैदा नहीं कर सकतीं’, 41 की उम्र में एक्ट्रेस को हुई ‘फर्टिलिटी’ की चिंता, डॉक्टर की बात से हुईं परेशान

‘आप बच्चा पैदा नहीं कर सकतीं’, 41 की उम्र में एक्ट्रेस को हुई ‘फर्टिलिटी’ की चिंता, डॉक्टर की बात से हुईं परेशान


Last Updated:

‘मिर्जापुर’ फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की चुनौतियों पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें डॉक्टर ने उनकी कम फर्टिलिटी लेवल के बारे में बताया, तो उन्हें गहरा दुख पहुंचा था, क्योंकि वे नहीं चाहती थी कोई उन्हें बताए कि आप बच्चा पैदा नहीं कर सकतीं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ‘मिर्जापुरा’ से छाई हुई हैं, जो अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. उन्होंने फिल्म में गोलू गुप्ता का रोल निभाया है. इस बीच, एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि फर्टिलिटी लेवल कम होने का पता चलने पर उन्हें कितना खराब लगा था. उन्होंने बताया कि वह इसलिए परेशान थीं क्योंकि वह खुद तय करना चाहती थीं कि उन्हें बच्चे चाहिए या नहीं, न कि यह विकल्प उनसे छीन लिया जाए. (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

श्वेता, सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में गेस्ट बनकर पहुंची थीं. चैट शो में चर्चा की गई है कि कैसे आज की युवा पीढ़ी बदलती सामाजिक और आर्थिक हालात के बीच शादी, माता-पिता बनने और रिश्तों को नए नजरिए से देख रही है. (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

41 साल की श्वेता ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे ‘मां बनने’ को लेकर उनकी सोच बदली. पहले वे हमेशा खुद को बच्चों के साथ देखती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने सोचना शुरू किया कि क्या यह उनके लिए सही फैसला है. (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने मां बनने की सच्चाई और महिलाओं पर अक्सर थोपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर बात की. उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, ‘सबसे पहले तो मुझे लगता है कि जब आप मां बनती हैं, तो आप एक ‘सुपरह्यूमन’ बन जाती हैं. मैंने अपनी सहेलियों और अपनी भाभी को देखा है. हम साथ ही रहते हैं और यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. असल में यह तो बहुत ही मुश्किल काम है.’ (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

श्वेता आगे कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि हमसे पहले की पीढ़ियों ने यह सब कैसे किया होगा, लेकिन अब जब मैं यह सब करीब से देख रही हूं, तो मुझे लगता है. मेरी सहेलियां भी यही कहती हैं कि किसी ने हमें कभी इस बारे में बताया ही नहीं था कि ऐसी चीजें भी होती हैं. ऐसी बातों की तो एक लंबी लिस्ट है. इसलिए, सभी माताओं को सलाम! मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत हिम्मत, ताकत और त्याग की जरूरत होती है. यह वाकई बहुत मुश्किल काम है.’
(फोटो साभार: Instagram@battatawada)

श्वेता ने उस पल के बारे में भी बात की जब उन्हें पता चला कि उनका फर्टिलिटी लेवल कम है. उन्होंने बताया कि इस खबर ने उन्हें कितना परेशान किया, क्योंकि वह खुद यह तय करने की आजादी चाहती थीं कि उन्हें बच्चे चाहिए या नहीं. वह कहती हैं, ‘मुझे याद है कि मैं बहुत परेशान थी क्योंकि मैं चाहती थी कि यह फैसला मेरा हो. मैं नहीं चाहती थी कि कोई और मुझे बताए कि अरे आप बच्चा पैदा नहीं कर सकतीं. भले ही उस समय मैं खुद भी यही सोच रही थी कि मुझे बच्चा चाहिए या नहीं.’ (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

श्वेता ने आगे कहा, ‘किस्मत से मेरे दोनों परिवारों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. वे बेशक दादा-दादी, मौसी वगैरह बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कभी मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला. उन्होंने मुझे कभी असहज महसूस नहीं कराया. असल में जब मेरी शादी 33 साल की उम्र में हुई, तो उससे पहले लोग अक्सर पूछते थे- आप शादी कब कर रही हैं? मेरे माता-पिता की तरफ से नहीं, लेकिन मेरे आस-पास के लोगों की तरफ से ऐसा दबाव जरूर था, जो मुझे काफी परेशान करता था. लेकिन जब बच्चों की बात आती है, तो पता नहीं मेरी किस्मत कितनी अच्छी रही, क्योंकि मुझे यकीन है कि ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा नहीं होता.’
(फोटो साभार: Instagram@battatawada)

श्वेता फिर कहती हैं, ‘कुछ लोग ऐसे आते हैं, जैसे काम करने वाली महिलाएं जो घर भी संभालती हैं. जब मेरी भाभी को बच्चा हुआ, वे मुझसे पूछने लगीं- मैडम, अब आपकी बारी? आप ‘गुड न्यूज’ कब दे रही हैं? मैं बस अपनी भाभी की तरफ देखती थी. वे या मेरी सास कह देती थीं- कोई बात नहीं, सब ठीक है.’ (फोटो साभार: Instagram@battatawada)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link