अर्नब ने फेरा राहुल गांधी के मंसूबों पर पानी? आज सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ जन महाभियोग टला, 1 नवंबर को क्या होगा?

अर्नब ने फेरा राहुल गांधी के मंसूबों पर पानी? आज सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ जन महाभियोग टला, 1 नवंबर को क्या होगा?


होमताजा खबरDelhi

अर्नब ने फेरा राहुल के मंसूबों पर पानी? आज जन महा टला, 1 नवंबर को क्‍या होगा?

Last Updated:

तूफान अर्नब के कारण दिल्ली में हो रही बारिश से राहुल गांधी का जन महाभियोग कार्यक्रम टल गया है. यह कार्यक्रम अब 31 अक्‍टूबर को होगा. रामलीला मैदान में पानी भरने से 1 नवंबर की विपक्ष की महारैली पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

Zoom

अर्नब तूफान और बार‍िश की वजह से टला मन महाभ‍ियोग, 1 नवंबर को कैसे होगी राहुल गांधी की रैली. (फाइल फोटो)

दिल्ली में 1 नवंबर की विपक्ष की महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. रामलीला मैदान में लाखों लोगों की भीड़ को संभालने के इंतजाम किए जा रहे हैं. खुद कांग्रेस के कई नेता वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक इस रैली में लोगों से शामिल होने की अपील कर रहे हैं, हालांकि एसआईआर में कथित अनियमितताओं और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रही तैयारियों पर तूफान अर्नब ने पानी फेर दिया है.

तूफान अर्नब की वजह से पैदा हुए विक्षोभों के चलते दिल्ली में 29 अक्टूबर से बारिश हो रही है. जिसके चलते 30 अक्टूबर को राहुल गांधी को अपना जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया. राहुल गांधी ने बताया, “हमने आज का अपना कार्यक्रम (मॉक पार्लियामेंट) कल के लिए स्थगित कर दिया है. 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हमारी एक रैली है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है चाहे आप राजनीति से जुड़े हों या नहीं इसके अलावा आप कारोबारी हैं या नौकरी करते हैं, आप भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. सरकार कोशिश कर रही है कि जो लोग आ रहे हैं, उन्हें रोका जाए. यह एक विरोध प्रदर्शन है और पूरा विपक्ष यहां मौजूद है.”

रामलीला मैदान में भरा पानी

विपक्ष का जन महाभियोग आंदोलन तो टाला ही गया है, कल से हो रही बारिश का असर रामलीला मैदान पर भी पड़ा है, जहां करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी. इस मैदान में पानी भर चुका है. यहां लगाई गईं कुर्सियां और टेंट सब भीग चुका है. मैदान में कई इंच तक पानी भर गया है.

1 नवंबर की रैली में क्या होगा?
तूफान अर्नब के प्रभाव की वजह से आ रही बारिश अभी कुछ दिन और असर दिखा सकती है. ऐसे में अगर अगले दो दिनों में बारिश और होती है तो इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को होने वाली रैली में लोगों का जुटना मुश्किल हो सकता है. फिलहाल रैली को लेकर 31 अक्टूबर को रहने वाले मौसम के बाद ही सही अपडेट दिया जा सकता है. हालांकि राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से रैली के आयोजन की बात कही जा रही है.



Source link