‘अब और नहीं, हमारा परिवार पूरा हुआ’, मीरा राजपूत ने तीसरी बार मां बनने की अटकलों पर लगाया विराम

‘अब और नहीं, हमारा परिवार पूरा हुआ’, मीरा राजपूत ने तीसरी बार मां बनने की अटकलों पर लगाया विराम


Last Updated:

करीना कपूर के चैट शो में मीरा राजपूत गेस्ट बनकर पहुंचीं. चैट शो के खास एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें करीना कपूर को मीरा राजपूत से उनकी फैमिली प्लानिंग पर बात करते देखा गया. हालांकि, मीरा ने परिवार बढ़ाने की अटकलों को खारिज किया. मीरा ने कहा कि उनका परिवार पूरा है और वे तीसरा बच्चा नहीं चाहती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करीना कपूर के चैट शो में मीरा राजपूत. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है. मीरा हाल में करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में पहुंचीं, जहां दोनों ने शादी, रिश्तों, परिवार और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं पर खुलकर बात की. शो के अगले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली.

करीना ने प्रोमो में मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है? इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं. मीरा का जवाब सुनकर करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हो भी सकता है.’ इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है.’ इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया था. मीरा ने करीना की पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए शुक्रिया अदा किया.

2007 में शाहिद कपूर से करीना का हुआ था ब्रेकअप
मीरा और करीना की इस मुलाकात ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय रिलेशनशिप में थे. दोनों की गिनती बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में होती थी. करीना और शाहिद की मुलाकात साल 2004 में फिल्म ‘फिदा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने ‘चुप चुप के’, ’36 चाइना टाउन’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. हालांकि, साल 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. करीना ने अक्टूबर 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की. दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर. वहीं, शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी. इस कपल के भी दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन.



Source link