Katrina Kaif last 5 Movies on OTT: घर बैठे देखिए कैटरीना कैफ की ये 5 फिल्में, एक्शन-सस्पेंस और रोमांस का मिलेगा ट्रिपल डोज, इन OTT पर उठाइए लुत्फ

Katrina Kaif last 5 Movies on OTT: घर बैठे देखिए कैटरीना कैफ की ये 5 फिल्में, एक्शन-सस्पेंस और रोमांस का मिलेगा ट्रिपल डोज, इन OTT पर उठाइए लुत्फ


नई दिल्ली. कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई है. कॉमेडी और थ्रिलर से लेकर हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा तक, उन्होंने हर तरह के किरदारों को पर्दे पर बखूबी जिया है. अगर आप कैटरीना की बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उनकी कई शानदार फिल्में उपलब्ध हैं.

‘मैरी क्रिसमस’ के सस्पेंस से लेकर ‘टाइगर 3’ के धमाकेदार एक्शन तक, ये 5 फिल्में कैटरीना कैफ की अदाकारी की अलग-अलग झलकियां पेश करती हैं, जिन्हें आप घर बैठे कभी भी स्ट्रीम कर सकते हैं. जानिए कैटरीना कैफ की ये मूवीज किन-किन ओटीटी पर मौजूद हैं.

मैरी क्रिसमस

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह एक सस्पेंस- थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी क्रिसमस की रात दो अजनबियों, मारिया और अल्बर्ट की अचानक मुलाकात से शुरू होती है. यह एक बेहद रोमांटिक रात के रूप में शुरू होती है, लेकिन जल्द ही एक हत्या की गुत्थी में बदल जाती है. फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने लीड रोल निभाया है. कैटरीना कैफ की इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को आप आसानी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

टाइगर 3

यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. कहानी देश और अपने परिवार को एक बड़े देशद्रोही साजिश से बचाने के लिए अविनाश सिंह राठौर (टाइगर) और जोया के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जोया का अतीत भी सामने आता है. फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी शामिल हैं. कैटरीना कैफ की इस जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म को आप ऑनलाइन अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फोन भूत

कैटरीना कैफ की यह एक मनोरंजक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. कहानी दो सनकी दोस्तों शेरा और मेजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भूतों को देख सकते हैं. उनकी मुलाकात रागिनी नाम की एक खूबसूरत भूत से होती है, जो उनके साथ मिलकर एक भूत भगाने की हेल्पलाइन ‘फोन भूत’ शुरू करती है. फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और जैकी श्रॉफ हैं. कैटरीना कैफ की इस मजेदार कॉमेडी-हॉरर फिल्म का लुत्फ आप प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा यह एक सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड के चीफ वीर सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई को एक बहुत बड़े आतंकवादी हमले से बचाने का मिशन पर निलकता है. फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ हैं जो पत्नी के किरदार में नजर आती हैं. उनके अलावा साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो किया है. कैटरीना कैफ की यह एक्शन ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर है.

भारत

यह एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी भारत (सलमान खान) नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार के संघर्ष, वादे और राष्ट्र प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कैटरीना (कुमुद) उसकी जीवन संगिनी बनती हैं. फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर हैं. कैटरीना कैफ के इस शानदार अभिनय वाली फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.



Source link