Last Updated:
Karwa Chauth LIVE Updates: करवाचौथ पर बॉलीवुड सितारों के घर भी खुशियों और प्यार का माहौल है. लाल जोड़े, हाथों में मेहंदी और चांद के दीदार के बीच एक्ट्रेसेस अपने खास पलों की झलक दिखा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने …और पढ़ें
करवाचौथ की तस्वीरें सेलेब्स शेयर कर रहे हैं.
नई दिल्ली. करवाचौथ का त्योहार आते ही हर तरफ प्यार, परंपरा और खूबसूरत रिश्तों की झलक देखने को मिलती है. आम महिलाओं की तरह बॉलीवुड की हसीनाएं भी इस खास दिन को अपने अंदाज में मना रही हैं. कहीं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा गया, तो कहीं सजने-संवरने के साथ इस त्योहार की खुशियां सोशल मीडिया पर छाई रहीं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर हिना खान तक, कई सितारों के करवा चौथ सेलिब्रेशन पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा ने चांद देखकर अपना व्रत पूरा कर लिया है. उन्होंने इसकी झलकियां भी दिखाई है. वहीं कई सेलेब्स तस्वीरों में प्यार और खूबसूरत एहसासों की झलक दिखा रहे है.
October 29, 202612:16 IST
Karwa Chauth LIVE Updates: लाल जोड़े में सजी प्रियंका, निक संग देखा चांद
एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग करवा चौथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं. लाल जोड़े में सजी एक्ट्रेस ने हाथ में पूजा की थाली ली हुई. फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मैं हर साल फिल्मी होती हूं.

October 29, 202612:09 IST
Karwa Chauth LIVE Updates: हिना खान ने हाथों-पैरों में रचाया प्यार का रंग
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार एक्ट्रेस हिना खान ने भी पिया को नाम की मेहंदी लगवाई है. करवा चौथ के त्योहार को उन्होंने खास बनाया है. एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरों को शेयर किया है. हिना ने हाथ और पैरों दोनों में प्यार का रंग रचाया है.
October 29, 202612:06 IST
Karwa Chauth LIVE Updates: प्रियंका चोपड़ा ने पूछा सवाल- ‘क्या चाशनी काम करेगी?’
प्रियंका चोपड़ा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने मेहंदी की क्लोज लुक वाली तस्वीर शेयर की और उसके रंग को गहरा करने से जुड़ी एक पारंपरिक मान्यता के बारे में पूछा. उन्होंने लिखा, ‘सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी?’ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी लगाने पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) कि बात की है. दरअसल, मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल इसलिए लगाई जाती है ताकि मेहंदी लंबे समय तक त्वचा से चिपकी रहे और उसका रंग गहरा और पक्का आए.

October 29, 202612:06 IST
Karwa Chauth LIVE Updates: करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने हाथों पर सजाई निक के नाम की मेहंदी
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में पकि निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाए हुए हैं. एक्ट्रेस ने लिखा- ‘पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ.’
