Karva Chauth Moon Rise Time Live: चंडीगढ, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कब निकले चांद, पंजाब-हरियाणा में क्या मौसम बढ़ाएगा इंतजार?

Karva Chauth Moon Rise Time Live: चंडीगढ, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कब निकले चांद, पंजाब-हरियाणा में क्या मौसम बढ़ाएगा इंतजार?


Last Updated:

हरियाणा में करवाचौथ की धूम है. बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और मेहंदी लगवाई. त्योहार को लेकर बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है.

Zoom

हरियाणा में भी करवाचौथ की धूम मची हुई है. बाजारों में भारी रश है और महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं.

चंडीगढ़. हरियाणा में भी करवाचौथ की धूम मची हुई है. बाजारों में भारी रश है और महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं. चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल समेत प्रदेश के तमात शहरों में करवा चौथ के त्योहार की रौनक से बाजार गुलजार हुए हैं.

करनाल में महिलाओं व्रत की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की. मेहंदी लगाने वाले कारीगर भी इस बार काफी खुश नजर आ रहे हैं.

करनाल सराफा बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए पहुँची डॉ मीनू गर्ग ने कहा करवाचौथ पर बहुत अच्छा लग रहा है और पूरे बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा लगातार अब कई त्यौहार आ रहे हैं उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा का करवाचौथ का व्रत सभी सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है. बाजार में सुबह से ही सुहागनें मेहंदी लगवाने के लिए पहुँच रही हैं और जमकर खरीदारी कर रही है. उन्होंने कहा कि वो भी मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में पहुँची है.और खरीददारी भी की है.

मेहंदी लगवाने पहुँची निशु नाम की महिला ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है बाजारों में भी काफी रौनक लगी हुई है. सभी लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं. मेहंदी लगवा रहे हैं और काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने बताया कि हमने भी जमकर खरीदारी की है और करवा भी खरीदा है सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है. मेहंदी लगाने वाले कारीगरों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर तरह की मेहंदी और अलग अलग डिजाइन की मेहंदी उपलब्ध है. सुबह 8 बजे से ही महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुँच रही है और रात तक इसी तरह से भीड़ रहने वाली है.

October 29, 202608:48 IST

Sonipat Moon Rise Time Today: सोनीपत में करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद?

सोनीपत में चांद निकलने का टाइमः सोनीपत के गोहाना के बाजारों में करवा चौथ के त्योहार की रौनक देखते ही बन रही है. कोई अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रहा है, तो कोई अपनी पसंद की चूड़ियां और श्रृंगार का सामान खरीदने में जुटा है. शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी और सजने-संवरने के लिए गोहाना पहुंचीं. ब्यूटी पार्लरों से लेकर मेहंदी लगाने वाले कारीगरों तक के पास ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली. महिलाओं के लिए करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से जुड़ा खास त्योहार है. महिलाओं का कहना है कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस अवसर पर वे अपनी पसंद के कपड़े, चूड़ियां और श्रृंगार का सामान खरीदती हैं. कई महिलाओं के लिए यह दिन खास होता है, क्योंकि परिवार की ओर से भी त्योहार की तैयारियों के लिए उन्हें अपनी पसंद से खरीदारी करने की पूरी छूट मिलती है. चौथ पर चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की खूब भीड़ दिखाई दी. महिलाएं अपनी साड़ी और सूट के रंग के हिसाब से चूड़ियां खरीदती नजर आईं. दुकानों पर कांच की चूड़ियों के साथ-साथ मेटल की बैंगल्स और नए-नए डिजाइन भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं.

• चांद निकलने का समयः 7:11 PM.
• सूरज डूबने का समय: 5:39 PM



Source link