Judi Jodi Songs: करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, श्रेया की आवाज में राम-सीता की प्रेम कहानी

Judi Jodi Songs: करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, श्रेया की आवाज में राम-सीता की प्रेम कहानी


Last Updated:

Ramayana New song Judi Jodi Out: करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ के नए गाने ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी है. नमित मल्होत्रा की इस फिल्म के गाने ‘जुड़ी जोड़ी’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी भगवान राम और माता सीता के रूप में नजर आ रही है. ए. आर. रहमान के संगीत और कुमार विश्वास के बोलों से सजा यह गाना प्यार, भरोसे और जीवनभर साथ निभाने के वादे को खास अंदाज में पेश करता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘जुड़ी जोड़ी’ को ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है. इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं.

नई दिल्ली. करवा चौथ के खास मौके पर फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने दर्शकों को एक खास तोहफा दिया है. फिल्म का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज हो गया है. यह गाना भगवान राम और माता सीता के पवित्र प्रेम को दिखाता है. इसमें दोनों के रिश्ते, विश्वास और एक-दूसरे का साथ निभाने के वादे को खूबसूरती से पेश किया गया है. गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम् और टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

‘जुड़ी जोड़ी’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की शादी के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है. यह सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं है. इसमें राम और सीता के रिश्ते की पवित्रता और उनके बीच के भरोसे को भी दिखाया गया है.

करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा

करवा चौथ पति-पत्नी के प्यार और साथ का त्योहार है. ऐसे में इस मौके पर गाने को रिलीज करना खास माना जा रहा है. मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि इस करवा चौथ ऐसे प्यार का जश्न मनाएं, जो हमेशा बना रहे. साथ ही, ऐसे रिश्ते को याद करें, जो दिव्य है.

एआर. रहमान का संगीत, कुमार विश्वास के बोल

‘जुड़ी जोड़ी’ को ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है. इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने में संगीत और कविता के जरिए राम-सीता के रिश्ते की भावनाओं को दिखाया गया है. इस गाने को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी वर्जन को श्रेया घोषाल ने गाया है. तमिल में हीर, तेलुगु में सिरीषा भगवतुला, मलयालम में अमृता सुरेश और कन्नड़ में पूजा वैद्यनाथ ने अपनी आवाज दी है. पांचों भाषाओं के गानों के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. हालांकि, तमिल वर्जन के बोल कार्तिक नेथा, तेलुगु के राकेंदु मौली, मलयालम के विनायक शशिकुमार और कन्नड़ के कार्तिक सरगुर ने तैयार किए हैं. इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शक अपनी भाषा में इस गाने का आनंद ले सकेंगे.

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायणम्’

‘रामायणम्’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. ‘रामायणम्’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में भी दिखाया जाएगा. फिल्म के गाने टी-सीरीज के लेबल के तहत रिलीज किए जाएंगे.



Source link