Jio Platform Share: सुबह-सुबह निवेशकों को जियो शेयर्स से मिला मोटा मुनाफा, 4% चढ़ा स्टॉक, एनालिस्ट ने बताया अब क्या करें इन्वेस्टर्स


Last Updated:

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में आज 29 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है. BSE पर शेयर पिछले कारोबारी दिन के 1,417 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 1,448 रुपये पर खुला. सुबह 9:42 बजे तक यह बढ़कर 1,475 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आया. पिछले क्लोजिंग प्राइस से शेयर में 58 रुपये यानी करीब 4.09% की तेजी दर्ज की गई. कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के दिन भी निवेशकों को अच्छा फायदा दिया था.

Top Deals Inside

सुबह-सुबह निवेशकों को जियो शेयर्स से मिला मोटा मुनाफा, 4% चढ़ा स्टॉकZoom

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में आज, 29 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है.

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में आज 29 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है. BSE पर शेयर पिछले कारोबारी दिन के 1,417 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 1,448 रुपये पर खुला. सुबह 9:42 बजे तक यह बढ़कर 1,475 रुपये पर कारोबार करते हुए नजर आया. पिछले क्लोजिंग प्राइस से शेयर में 58 रुपये यानी करीब 4.09% की तेजी दर्ज की गई. कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के दिन भी निवेशकों को अच्छा फायदा दिया था.

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जो करीब 21.36% का प्रीमियम था. कारोबार के अंत में शेयर 1,419 रुपये पर बंद हुआ, यानी इश्यू प्राइस से करीब 26.81% ऊपर रहा. इस भाव पर IPO में एक शेयर पाने वाले निवेशक को प्रति शेयर 300 रुपये का फायदा हुआ था. आज जियो शेयर्स में तेजी के बीच निवेशकों के मन में एक बड़ा सवाल है कि आखिर अब उन्हें क्या करना चाहिए.

मार्केट एनालिस्ट ने दी जानकारी

टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट व मार्केट एक्सपर्ट सचिन सरवादे के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. 29 अक्टूबर को शेयर ने 1,489 रुपये के लेवल तक पहुंचकर लिस्टिंग के दिन का हाई भी पार कर लिया. शेयर में खरीदारी बढ़ने और मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम से इसमें आगे भी तेजी की उम्मीद दिख रही है. चूंकि शेयर अभी नया लिस्ट हुआ है, इसलिए पुराने मूविंग एवरेज के आधार पर सपोर्ट का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर शेयर दिन के बंद भाव के आधार पर 1,350 रुपये के ऊपर बना रहता है, तो इसमें तेजी का रुख कायम रह सकता है. ऐसी स्थिति में शेयर के लिए 1,550 रुपये और 1,600 रुपये के लक्ष्य देखे जा सकते हैं. हालांकि, ये संभावित लक्ष्य हैं, शेयर की कीमत बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदल सकती है.

(खबर अपडेट हो रही है.)



Source link