बागेश्वर बाबा ने करवा चौथ को दिया नया नाम… फिर खूब हंसे, जानें महिलाओं क्यों दी 364 दिन ताने न मारने की सलाह

बागेश्वर बाबा ने करवा चौथ को दिया नया नाम… फिर खूब हंसे, जानें महिलाओं क्यों दी 364 दिन ताने न मारने की सलाह


Last Updated:

Dhirendra Shastri News: छतरपुर के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का करवा चौथ को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करेरा में ‘सीधी बात’ सेशन के दौरान एक नवविवाहित भक्त के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में करवा चौथ को नया नाम दे डाला.

Zoom

करवा चौथ को नया नाम देने के बाद जोर से ठहाके लगाते बाबा बागेश्वर.

Chhatarpur News: छतरपुर के बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करेरा में कथा के दौरान भक्तों के साथ ‘सीधी बात’ सेशन चल रहा था. इस दौरान एक भक्त ने करवा चौथ के व्रत को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर बाबा का मजेदार और तंजिया अंदाज देखने को मिला. उनका यह अनोखा और हास्य से भरपूर बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

भक्त का सवाल और बाबा के ठहाके
सेशन के दौरान एक भक्त ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से अपनी बात साझा की. भक्त ने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई है. उसने सवाल किया कि क्या इस बार उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है या नहीं? इस सवाल पर पांडाल में ठहाके लग गए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने तो करवा चौथ का नया नाम ‘खसम पूजन दिवस’ रख दिया है. बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के क्षेत्र की कहावतों और लोकगीतों में अक्सर पति को खसम कहा जाता है.

शास्त्रों में विधान तो नहीं लेकिन…
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ व्रत के महत्व पर बात करते हुए कहा कि महिलाओं को व्रत रखना चाहिए. पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में शास्त्रों में भले ही इसका विधान न मिलता हो, लेकिन एक संकल्प जरूर लेना चाहिए. उन्होंने अपनी बात को सरल और स्पष्ट तरीके से भक्तों के सामने रखा.

364 दिन ताने न मारने की सलाह
बाबा ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी के 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए. महिलाओं को यह नहीं कहना चाहिए कि ‘कहां से मिल गए, कौन से मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते…”.

सोशल मीडिया पर बयान वायरल
करवा चौथ और पति-पत्नी के रिश्ते पर दिया गया बाबा बागेश्वर का यह बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बुंदेलखंड सहित पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है. लोग बाबा के इस हास्य से भरे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.



Source link