बर्फीली चोटी, पवित्र झील और अनगिनत मान्यताएं, कैलाश की यात्रा क्यों है खास


होमताजा खबरधर्म

बर्फीली चोटी, पवित्र झील और अनगिनत मान्यताएं, कैलाश की यात्रा क्यों है खास

Last Updated:

Mansarovar Darshan: धार्मिक पर्यटन भारतीय संस्कृति और आस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कैलाश पर्वत और पवित्र मानसरोवर झील हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिने जाते हैं. कठिन चढ़ाई और ठंडे मौसम के बावजूद हर वर्ष अनेक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से यहां की यात्रा करते हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बर्फीली चोटी, पवित्र झील और अनगिनत मान्यताएं, कैलाश की यात्रा क्यों है खासZoom

कैलाश पर्वत भगवान शिव का निवास स्थान है और मानसरोवर झील अत्यंत पवित्र मानी जाती है. ऐसा विश्वास है कि इस झील में स्नान करने या इसका जल अपने सिर पर छिड़कने से मन को शांति मिलती है और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है. प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये क्षेत्र बर्फ से ढके पहाड़ों, नीले आकाश और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है.

मान्यता है कि मानसरोवर झील की रचना भगवान ब्रह्मा ने अपने मन के संकल्प से की थी. इसी कारण इसे ब्रह्म मानसरोवर भी कहा जाता है. ये भी मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में देवता इस पवित्र झील में स्नान करने आते हैं. माता पार्वती का भी इस झील से विशेष संबंध बताया जाता है. ये यात्रा केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यात्रियों को प्रकृति के करीब आने का अवसर भी देती है. हालांकि, कठिन रास्तों और बदलते मौसम के कारण इस यात्रा में शारीरिक और मानसिक मजबूत होना जरूरी है.

कैलाश यात्रा का कठिन मार्ग
मानसरोवर के दर्शन करने के बाद यात्री कैलाश पर्वत की परिक्रमा के लिए आगे बढ़ते हैं. रास्ते में शेरशांग जैसे पर्वतीय क्षेत्र आते हैं, जहां से परिक्रमा शुरू की जाती है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को आकर्षित करती है. कुछ श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं, जबकि शारीरिक रूप से कमजोर यात्री घोड़ों की सहायता लेते हैं. कैलाश पर्वत के आसपास के पहाड़ अलग-अलग आकृतियों में दिखाई देते हैं. श्रद्धालु इनमें भगवान शिव और उनके गणों की छवि देखते हैं. बर्फ से ढकी चोटियां, ऊंचे पर्वतों से गिरते झरने और नीले आकाश में तैरते सफेद बादल इस क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाते हैं.

यात्रा की चुनौतियां
कैलाश यात्रा का मार्ग ऊबड़-खाबड़ और कठिन है. ठंडी हवाएं, अचानक बदलता मौसम और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी यात्रियों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए यात्रा से पहले शारीरिक तैयारी और उचित स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां आवश्यक हैं. कठिन रास्तों से गुजरते हुए यात्री लगभग नौ किलोमीटर पैदल चलकर डेरापुक पहुंचते हैं, जहां वे कुछ समय आराम करते हैं.कैलाश पर्वत और मानसरोवर की यात्रा धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, साहस और आध्यात्मिक अनुभव का अनूठा संगम है.



Source link