प्रियंका चोपड़ा से शिल्पा शेट्टी तक, करवा चौथ पर चमका बॉलीवुड सितारों का चांद, इंटरनेट पर वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा से शिल्पा शेट्टी तक, करवा चौथ पर चमका बॉलीवुड सितारों का चांद, इंटरनेट पर वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें


Last Updated:

बॉलीवुड में करवा चौथ का त्योहार हमेशा से बेहद खास और उत्साह से भरा होता है. इस साल भी देश भर के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी इस पावन पर्व को पूरे उल्लास और पारंपरिक अंदाज के साथ सेलिब्रेट किया. प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह और गीता बसरा तक, कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अपने पतियों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ.

नई दिल्ली. देशभर में आज यानी गुरुवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया गया. इस खास पावन पर्व से बॉलीवुड भी कभी अछूता नहीं रहा है. हर साल सिनेमा की मशहूर हस्तियां धूमधाम से करवा चौथ मनाती हैं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह और गीता बसरा तक, कई एक्ट्रेसेस ने अपने पतियों के साथ इस पावन पर्व की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने 29 अक्टूबर को पति निक जोनस के साथ करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस खास मौके की खूबसूरत झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. प्रियंका ने बताया कि निक इन दिनों अपने म्यूजिक टूर में बेहद व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बिना कहे इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए घर लौट आए.

View this post on Instagram





Source link