परिवार के साथ बदतमीजी, महिलाओं को नस्लीय गालियां, महान क्रिकेटर कुमार संगाकारा ने लगाए एयरलाइंस पर संगीन आरोप

परिवार के साथ बदतमीजी, महिलाओं को नस्लीय गालियां, महान क्रिकेटर कुमार संगाकारा ने लगाए एयरलाइंस पर संगीन आरोप


होमखेलक्रिकेट

परिवार के साथ बदतमीजी, महिलाओं को नस्लीय गालियां…संगाकारा ने लगाए संगीन आरोप

Last Updated:

Kumar Sangakkara Ryanair airlines: श्रीलंका को अपनी कप्तानी में कई मैच जिताने वाले कुमार संगाकारा के परिवार के साथ आयरलैंड में नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ है. 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कुमार संगाकारा ने ट्वीट किया कि आयरिश एयरलाइंस कंपनी रायनएयर (Ryanair) के कर्मचारियों ने उनके परिवार को धमकाया और नस्लीय टिप्पणियां की.

Zoom

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया.

दुनिया के सर्वकालिक महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार कुमार संगाकारा के परिवार को नस्लीय टिप्पणी और गालियों का सामना करना पड़ा है. संगाकारा ने आयरलैंड के डबलिन में रायनएयर (Ryanair) के कर्मचारियों पर उनके परिवार को धमकाने और भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच संगाकारा ने इस घटना को ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन में यह उनका पहला बुरा अनुभव था. रायनएयर एक आयरिश ‘अल्ट्रा-लो-कॉस्ट’ (बहुत कम किराए वाली) एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय आयरलैंड के काउंटी डबलिन के स्वॉर्ड्स (Swords) में है. संगाकारा ने बुधवार की शाम ट्वीट किया:

क्या किसी और ने भी डबलिन में रायनएयर के गेट कर्मचारियों की ओर से भेदभाव का सामना किया है? मेरे और मेरे परिवार के साथ ऐसा ही हुआ, जो काफी चौंकाने वाला था.

कुमार संगाकारा का ट्वीट

आयरलैंड में एशियाई लोगों के खिलाफ नस्लवाद और विदेशियों के प्रति नफरत अभी भी मौजूद है. यह आपको रोजाना सड़क पर चलने से लेकर ऑनलाइन तक देखने को मिल सकती है. संगकारा की इस पोस्ट के बाद उनके साथी श्रीलंकाई संजीवा वीरावारना ने भी विदेशों में भेदभाव के अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने जवाब दिया:

कुमार, मैंने पश्चिमी देशों के हर हिस्से में भेदभाव का सामना किया है. मैं वहां 16 साल रहा, 25 साल तक आता-जाता रहा, और अब बस बहुत हो गया.

रायनएयर एयरलाइंस का विवादों से पुराना इतिहास
इस बातचीत से पता चलता है कि इस कथित घटना का पूर्व श्रीलंकाई कप्तान पर कितना गहरा असर पड़ा है. संगकारा के इन आरोपों ने एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ किए जाने वाले बर्ताव को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. रायनएयर पिछले कुछ समय से चर्चा में है. पिछले महीने, रायनएयर के CEO माइकल ओ’लेरी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एयरलाइनों को ‘महंगे किराए वाले बलात्कारी’ कहने के लिए माफी मांगी थी, उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी इस टिप्पणी पर ‘सचमुच खेद’ है.



Source link