नौकरी छोड़ युवा बना किसान, जहानाबाद के सौरव 2 बीघा में तकनीक से कर रहे धान-सरसों-गेहूं-मशरूम की खेती

नौकरी छोड़ युवा बना किसान, जहानाबाद के सौरव 2 बीघा में तकनीक से कर रहे धान-सरसों-गेहूं-मशरूम की खेती


होमफोटोकृषि

जहानाबाद के सौरव 2 बीघा में तकनीक से कर रहे धान-सरसों-गेहूं-मशरूम की खेती

Last Updated:

Leaving his job to become a farmer: आधुनिक दौर की खेती बाड़ी में बड़ा बदलाव आया है. मशीनों के सहारे खेती होने के बाद और तकनीक से जुड़े कार्य शुरू होने के चलते खेतों में अब पढ़े लिखे युवाओं के कदम भी पड़ने लगे हैं. बिहार के भी ऐसे कई युवा किसान हैं, जो खेती की दुनिया में कदम रखकर बेहतर कमाई कर रहे हैं. इन्हीं युवाओं में जहानाबाद जिला स्थित हुलासगंज के रहने वाले किसान सौरव कुमार भी हैं. यह एक ऐसे किसान हैं, जो स्नातकोत्तर कर रखे हैं. वो पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई भी कर रखी है. नौकरी की भी तैयारी करते हैं. साथ ही खेती से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Top Deals Inside

सौरव कुमार हुलासगंज के बैगनी गांव के रहने वाले हैं. करीब दो बीघा में खेती करते हैं. वो सीजन के हिसाब से फसल लगाते हैं. हालांकि, जो भी फसल की बुआई और रोपाई करते हैं वो बहुत ही उन्नत तकनीक अपनाकर लगाते हैं. उनका मानना है कि तकनीक और मशीन के बलबूते बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही बाज़ार में भी उस फसल का महत्व होता है. ऐसे में हम जब बाजार तक अपनी फसल को पहुंचाते हैं तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

सौरव कहते हैं कि खरीफ सीजन है. ऐसे में धान की फसल लगा रखे हैं. खेतों में धान की उन्नत वैरायटी लगाई है, जो दूसरे किसानों की वैरायटी से अलग है. इसकी उत्पादन क्षमता अच्छा है और बाज़ार में कीमत भी बेहतर मिलती है. हमारा मानना है कि जिस तरह हम अन्य किसानों को परम्परागत तौर तरीकों से फसल की रोपाई करते देखते हैं तो उनकी फसल में बहुत अंतर रह जाता है.

ऐसे में फसल लगाने में भी खर्च ज्यादा और उत्पादन के बाद बाज़ार में कीमत भी नहीं. इन्हीं कारणों से अगर हम बेहतर तौर तरीकों से खेती करें तो हमारी फसल की बहुत अच्छी कीमत देकर जायेंगे. यही सोच लेकर हम खेतों में उन्नत तरीकों से खेती को आगे बढ़ा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो बताते हैं कि खेती में अगर बेहतर कमाई करनी है तो उन्नत तौर तरीका अपनाना होगा. आपके पास कम जमीन है तो उसमें योजनाबद्ध तरीकों से कार्य करना होगा. सीजन के हिसाब से खेती करें. हम बहुत प्लानिंग के साथ कार्य करते हैं. खरीफ सीजन में धान, रबी सरसों, गेहूं की रोपाई और उसके बाद ठंड में मशरूम उगाने का काम करते हैं.

हमें 3 महीने में मशरूम से एक लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है. वहीं, फसल उत्पादन से भी 2 से 3 लाख रुपए सालाना हो जाता है. इस प्रकार से हम सालभर में 3 से 4 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं. ऐसे में हमें अपने राज्य से बाहर नौकरी करने जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है.



Source link