Last Updated:
Ayodhya Deepotsav News; अयोध्या राम मंदिर में दीपावली का जश्न इस बार जोरों-शोरों से है. वहीं दीपोत्सव से पहले अयोध्या राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. इस बार दीपोत्सव में 56 घाटों पर 30 लाख दीये प्रज्वलित करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए 35 हजार वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी, जो एक साथ दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे.
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. दीपोत्सव में शामिल होने वाले वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. वहीं मंदिर परिसर को भव्य लाइटों से सजाया जा रहा है. दीपोत्सव से पहले मंदिर परिसर की भव्य झलक देखने को मिली है.
दीपावली के अवसर पर अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के रंग में रंगी नजर आएगी. इसको लेकर दीपोत्सव स्थल समेत संपूर्ण अयोध्या धाम को सजाने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इस बार दीपोत्सव में 56 घाटों पर 30 लाख दीये प्रज्वलित करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए 35 हजार वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी, जो एक साथ दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे.
दीपोत्सव से पहले घाटों को अच्छी तरह सजा दिया गया है. घाटों पर लाखों दीपक प्रज्वलित होने के बाद पूरी रामनगरी अद्भुत रोशनी से जगमगाएगी. दीपोत्सव के दौरान घाटों की सजावट, दीयों की व्यवस्था और वॉलंटियर्स की तैनाती को लेकर संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिर की खूबसूरती को चार चांद लगाने की कवायत तेज हो गई है. राम मंदिर के दर्शन, सरयू घाटों की जगमगाहट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है.
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में होटल और होम स्टे में बुकिंग की डिमांड बढ़ गई है. सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या नगरी को चार चांद लगाने के लिए तैयारियों में कार्यकर्ता पूरी तरह जुट गए हैं. आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों के बीच दीपोत्सव स्थानीय पर्यटन कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आ रहा है.
राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर, बिरला धर्मशाला के ठीक सामने, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की छठी वाहिनी की ओर से आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इस प्रदर्शनी का शुभारंभ छठी वाहिनी के सेनानायक दुर्गेश कुमार ने किया. प्रदर्शनी में बम निरोधक उपकरणों से लेकर एआई तकनीक से लैस ड्रोन तक का प्रदर्शन किया जा रहा है.
प्रदर्शनी में बॉम्ब डिस्पोजल यूनिट और एरियल सर्विलांस यूनिट से जुड़े आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए जा रहे हैं. इनमें थर्मल इमेजर, विभिन्न प्रकार के सेंसर और विस्फोटकों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक मशीनें शामिल हैं. इसके साथ ही एआई तकनीक से लैस ड्रोन का भी प्रदर्शन किया जा रहा है. सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले चरणों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा.