Last Updated:
मशहूर फिल्ममेकर आनंद एल राय ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ की को लेकर फैली तमाम अफवाहों को खारिज कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कंगना रनौत और आर माधवन के बिना इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट संभव ही नहीं है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को नए चेहरों और नई कहानी के साथ रीबूट किया जाएगा. हालांकि, आनंद एल राय ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि अगर सीक्वल बनेगा, तो उसमें पुरानी जोड़ी ही नजर आएगी.
नए चेहरों के साथ नहीं बनेगी ‘तनु वेड्स मनु 3’. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय ने ‘तनु वेड्स मनु’ फ्रैंचाइजी की को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर इस रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज का तीसरा पार्ट बनता है, तो उसमें किसी नए सितारों को कास्ट नहीं किया जाएगा. आनंद एल राय के मुताबिक, ‘तनु वेड्स मनु’ की कहानी कंगना रनौत और आर माधवन के बिना अधूरी है. इस तरह आनंद एल राय ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ लेकर उठ रही तमाम अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया है.
आनंद एल राय ने अफवाहों को किया खारिज
मुंबई में पीटीआई से बातचीत के दौरान आनंद एल राय ने ‘तनु वेड्स मनु 3’ पर बात करते हुए साफ किया कि इस सुपरहिट सीरीज को आर माधवन के बिना आगे ले जाने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘तनु वेड्स मनु’ की कहानी माधवन के बिना संभव ही नहीं है. इसलिए जब भी इस फिल्म का अगला पार्ट आएगा-चाहे वो पार्ट 3 हो, 4 हो या 5, उसमें कंगना रनौत और आर माधवन ही लीड किरदारों में होंगे.’
‘नखरेवाली’ फिल्म बना रहे आनंद एल. राय
वर्क फ्रंट की बात करें तो आनंद एल राय इन दिनों अपनी नई होम प्रोडक्शन फिल्म ‘नखरेवाली’ को लेकर चर्चा में हैं. राहुल शांकल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म से नए चेहरे अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. यह फिल्म 30 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इससे पहले उन्होंने धनुष और कृति सैनन को लेकर तेरे इश्क में बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही.