टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: क्राइम ब्रांच ने दबोचा एक और संदिग्ध, अब तक 12 लोग गिरफ्तार, बैंक अकाउंट से खुलेगा राज?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: क्राइम ब्रांच ने दबोचा एक और संदिग्ध, अब तक 12 लोग गिरफ्तार, बैंक अकाउंट से खुलेगा राज?


Last Updated:

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. फायरिंग केस में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है. घटना के बाद बॉलीवुड सितारों ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने कलाकारों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ था.

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ था. वे हमले में बाल-बाल बचे थे. हालांकि उन्हें शरीर पर मामूली चोटें आई थीं. फायरिंग केस में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. संदिग्ध की पहचान अमन के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहना गांव से पकड़ा गया. सोनीपत पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने में मदद की, जो अब पुलिस की हिरासत में है. मुंबई पुलिस ने एक प्रेस नोट में बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान कुछ खास जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने सोनीपत से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया. पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

हिरासत में लिए गए संदिग्ध अमन को कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है. कुणाल पहले ही इस मामले में गिरफ्तार है. मुंबई पुलिस की एक टीम अमन को अपनी कस्टडी में लेने और पूछताछ के लिए मुंबई लाने के लिए सोनीपत पहुंच गई है. सूत्रों ने बताया कि अमन के बैंक खाते से कुछ ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसकी वजह से वह जांच के दायरे में आया. अब पुलिस उससे इन लेन-देन और इस मामले में पहले से गिरफ्तार लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ करेगी.

संदिग्धों के बैंक अकाउंट खंगाल रही पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच नेटवर्क को ब्रेक करने की कोशिश कर रही है. जुहू फायरिंग मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. वे इस घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों को लगातार गिरफ्तार कर रही है. कुणाल की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत में पुलिस का एक्शन हुआ है. इसे अमन का परिचित बताया जाता है. अब वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अमन के खाते में ट्रांसजेक्शन का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं. मुंबई पुलिस ने फायरिंग की घटना में अमन की कथित भूमिका के बारे में अभी तक कोई और जानकारी पब्लिक नहीं की है. मामले की जांच जारी है और आगे भी कानूनी एक्शन की उम्मीद है.



Source link