Last Updated:
Baby Elephant Stealing Bananas : सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा हाथी ठेले से केला चुराकर भाग रहा होता है. तभी मौके पर पहुंची मां हथनी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सूंड से खींचकर केला वापस वहीं रख दिया. मां-बेटे के इस क्यूट और अनुशासित रिश्ते का यह वीडियो इंटरनेट पर दिल जीत रहा है.
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और मां-बच्चे के इस अनोखे रिश्ते को देखकर आपका दिल पिघल जाएगा. (Image : X)
Elephant Parenting And Discipline : क्या आपने कभी किसी जानवर को चोरी करते और फिर उसकी मां द्वारा उसे रंगे हाथों पकड़कर सजा देते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद प्यारा और हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और मां-बच्चे के इस अनोखे रिश्ते को देखकर आपका दिल पिघल जाएगा. आइए जानते हैं इस मजेदार घटना के बारे में.
वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा हाथी (गजराज का बच्चा) किसी दुकान के सामने लगे ठेले के पास नजर आ रहा है. वीडियो में नन्हा हाथी सड़क किनारे रखे केलों के क्रेट को ललचाई नजरों से देखता है और नाश्ते के रूप में उन्हें चुराने की कोशिश करता है. यह नटखट गजराज बड़े आराम से ठेले पर रखे केले के हौजे (पूरे गुच्छे) को अपनी सूंड में उठाता है और वहां से चुपचाप निकलने की कोशिश करता है. उसकी मासूमियत देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे अपनी इस ‘चोरी’ पर कितना गर्व हो रहा है और वह खुशी से फूला नहीं समा रहा है.
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और मां-बच्चे के इस अनोखे रिश्ते को देखकर आपका दिल पिघल जाएगा. (Image : X)
मां ने रंगे हाथों पकड़ा और सिखाया सबक-
जैसे ही छोटा हाथी केला लेकर आगे बढ़ने लगता है, तभी फ्रेम में उसकी मां (हथनी) की एंट्री होती है. मां की नजर तुरंत अपने शैतान बच्चे की करतूत पर पड़ जाती है. बिना एक पल गंवाए, मां तुरंत उसके पास पहुंचती है. अपनी सूंड से न सिर्फ वह उस केले के हौजे को वापस अपने बच्चे की सूंड से छीनती है, बल्कि उसे वहीं वापस उस ठेले पर रख देती है जहां से वह उसे उठाकर लाया था. मां का यह सख्त और अनुशासित अंदाज यह साफ बता रहा था कि चोरी करना बुरी बात है, चाहे वह इंसान हो या कोई जानवर! लोग इसे संयम और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने के रूप में भी देख रहे हैं.
इंटरनेट पर क्यों छाया रहा यह वीडियो?
यह सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि मां तो आखिर मां होती है—वह बच्चों के प्यार में लाड़-प्यार तो करती है, लेकिन जब बात संस्कार और सही-गलत की आती है, तो वह अनुशासन सिखाने से भी पीछे नहीं हटती. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है.
प्रकृति और जानवरों की दुनिया रहस्यों और भावनाओं से भरी हुई है. हाथियों की समझदारी और उनके परिवारों में आपसी अनुशासन को दिखाने वाला यह वीडियो यह साबित करता है कि जानवर भी अपनों को सही रास्ता दिखाने की पूरी समझ रखते हैं. अगर आपने अभी तक यह क्यूट वीडियो नहीं देखा है, तो यकीनन आपने सोशल मीडिया पर कुछ बहुत ही मजेदार मिस कर दिया है!