Last Updated:
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट जीतने के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘कौन बधाई ले रहा है? ऐसे लोगों से बधाई लेने पर पाप चढ़ता है.’ नीरज कुमार ने ललन सिंह से भी बधाई लेने से इनकार किया. उन्हें 19,930 वोट मिले, जबकि राजद के दिलीप कुमार को 15,275 वोट मिले. जीत के बाद उन्होंने संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया.
अनंत संह पर नीरज कुमार का तंज
पटना: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से बधाई लेने से पाप चढ़ता है. अनंत सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह नीरज कुमार को बधाई नहीं देंगे. इस पर नीरज कुमार ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, ‘कौन बधाई ले रहा है? ऐसे लोगों का बधाई लेने से तो और पाप चढ़ता है.’ बता दें कि बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. नीरज कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि वह ललन सिंह से भी बधाई नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनका गुनाह क्या था?
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 19,930 वोट मिले. वहीं, राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को 15,275 वोट प्राप्त हुए. अनंत सिंह के समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे. जीत के बाद नीरज कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की. उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी से भी मुलाकात की. नीरज कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के नेताओं का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा.
‘कार्यकर्ताओं के प्यार से मिली जीत’
नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका साथ दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह का भी उन्हें आशीर्वाद मिला. उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों से मिलना और उनके प्रति आभार जताना उनका दायित्व है. नीरज कुमार के मुताबिक, उन्होंने कार्यकर्ताओं की ताकत पर चुनावी लड़ाई लड़ी. उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चलना चाहते हैं. उन्होंने चुनाव को धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताते हुए कहा कि इस दौरान एनडीए मजबूती से उनके साथ खड़ा रहा.
#WATCH | Patna, Bihar: Newly elected JDU MLC Neeraj Kumar says, “Today, I met with our National Executive President, Sanjay Jha, and, as expected, received his affection. His active role in defining the organization’s engagement throughout the election was truly commendable. I also met with Deputy Chief Ministers Bijendra Yadav and Vijay Chaudhary; their blessings and affection are our greatest assets. We completed this electoral journey thanks to our party workers… In this ‘Dharmayuddha’, a struggle between righteousness and unrighteousness, our party and the NDA stood firm…”