Last Updated:
समाजावादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने बुधवार को चाइनीज प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चीन के प्रतिनिधियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अपनी सीमा में रहकर बात करें. इसकी जानकारी खुद सपा सांसद राजीव राय ने दी है.
सपा सांसद राजीव राय ने चीन के प्रतिनिधियों से की मुलाकात.
लखनऊः भारत आए चीनी प्रतिनिधिमंडल को विपक्ष के सांसद ने दो टूक में बड़ी बात कह दी. चीनी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दोनों देश अपनी सीमाओं में रहकर शांति और समृद्धि की बात करें. सपा सांसद ने बातचीत करते हुए कहा, ‘हमने चीनी प्रतिनिधिमंडल से अनौपचारिक बातचीत की, क्योंकि मैं चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ था. चीनी प्रतिनिधिमंडल से कहा kf पड़ोसियों को बदल नहीं सकते, परंपरागत युद्ध का जमाना नहीं है. मैने चीनी प्रतिनिधिमंडल को कहा कि अपनी सीमाओं में रहकर शांति और समृद्धि की बात करें. न कोई किसी से ले सकता है न दे सकता है.’
सपा सांसद राजीव राय ने आगे बताया, ‘चीन के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मिलकर शांति और क्षेत्र के विकास की बात की जाए. हमने कहा कि आप ट्रंप को देख रहे हैं. विदेश नीति में राष्ट्र सर्वोपरि है. अरुणाचल पर मैने संसद में कहा था कि सरकार के सांसद ही कह रहे थे चीन घुस रहा है, क्या तो उनके सांसद झूठ बोल रहे हैं या सरकार बोल रही है. देश के सांसद के तौर पर चीनी प्रतिनिधिमंडल से उचित बात की. राष्ट सर्वोपरि की भावना से हम ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी हमने अपनी बात रखी, पाकिस्तान के साथ चीन था. देश की भावना से करें, आत्ममुग्धता से न करें. हर कांफ्रेस का अच्छा प्रस्ताव पारित होता है. लेकिन जरूरी होता है जमीन पर लागू करें. चीनी प्रतिनिधिमंडल से भी हमने ये बातें कही.’
बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान चीन के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. चीन के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वाइस चेयरमैन जेंग जियांबेंग कर रहे थे. राजीव राय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर कभी कोई समझौता नहीं करेगा. ब्रिक्स फोरम के मंच से राजीव राय ने इस बात पर जोर किया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंचों को केवल चर्चाओं तक सीमित न रहकर, वैश्विक चुनौतियों और कूटनीतिक मामलों पर ठोस सामूहिक कार्रवाई करनी चाहिए.