UPPSC TGT Result: यूपी टीजीटी गणित का रिजल्ट जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

UPPSC TGT Result: यूपी टीजीटी गणित का रिजल्ट जारी, uppsc.up.nic.in पर करें चेक


प्रयागराज. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, TGT 2025 के तहत गणित का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने इसी के साथ महिला शाखा के गणित विषय में प्रोविजनल तौर पर चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी की है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या A-5/E-1/2025 के तहत सहायक अध्यापक, टीजीटी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 5 फरवरी 2026 को कुल 2,260 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था. इसके बाद 17 मई 2026 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई.

गणित विषय में चार समूहों के पदों पर भर्ती

आयोग ने गणित विषय के लिए चार समूहों में पद विज्ञापित किए थे. इनमें पुरुष शाखा में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी; एलटी ग्रेड शिक्षक के रूप में विशेष विद्यालयों में नियुक्ति तथा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षकों के पद शामिल हैं.

आयोग के अनुसार, पुरुष शाखा में कुल 556 रिक्तियों के सापेक्ष 473 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है. शेष 83 पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण ये रिक्त रह गए हैं. महिला शाखा में कुल 537 रिक्तियों के सापेक्ष 237 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है. इस श्रेणी में 300 पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्तियां खाली रह गई हैं.

महिला शाखा के अभ्यर्थियों की सूची जारी

आयोग ने महिला शाखा के गणित विषय में औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. सूची में अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम, श्रेणी और अन्य संबंधित विवरण दिए गए हैं. हालांकि, यह परिणाम औपबंधिक है और आगे दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों और अभिलेखों का मिलान तथा सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद ही उनकी अंतिम नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

पुरुष शाखा का अंतिम परिणाम बाद में

पुरुष शाखा के समूह-1 में रिक्त पदों के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 83 पद खाली रह गए हैं. वहीं, समूह-2 और समूह-3 के लिए मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित पदों के मुकाबले कम होने के कारण द्वितीय प्रश्नपत्र का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आयोग अलग से सूचना जारी करेगा.

आयोग ने बताया कि समूह-2 और समूह-3 का अंतिम परिणाम द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित होने के बाद घोषित किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नजर रखें.



Source link