Last Updated:
Marine Drive Best Places To Visit: रायपुर का मरीन ड्राइव यानी तेलीबांधा तालाब शहर की खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है. यहां सुबह से शाम तक लोग घूमने, टहलने और सुकून के पल बिताने आते हैं. तालाब के किनारे बनी यह जगह अब शहर की खास पहचान बन चुकी है. यहां आपको क्या-क्या सुविधा मिलेंगी, आइए जानें…
रायपुर का मरीन ड्राइव यानी तेलीबांधा तालाब शहर की खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है. यहां सुबह से लेकर शाम तक लोग घूमने, टहलने और सुकून के पल बिताने आते हैं.
रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे बना मरीन ड्राइव शहर की खास पहचान बन चुका है. यहां से तालाब और आसपास का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.
मरीन ड्राइव पर चलने का रास्ता बहुत ही अच्छी और शांत जगह है. यहां लोग अपनी दिन भर की थकान मिटाने, सुबह-शाम टहलने, समुद्र की लहरें देखने और अपने परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मरीन ड्राइव न केवल टहलने और सुकून भरे पल बिताने की बेहतरीन जगह है, बल्कि यहाँ एक निःशुल्क (फ्री) पुस्तकालय भी है. अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो आप यहाँ पानी की लहरों और ठंडी हवाओं के बीच शांति से बैठकर पढ़ाई का आनंद भी ले सकते हैं.
मरीन ड्राइव में मनोरंजन के लिए एक शानदार गेमिंग जोन भी मौजूद है. इस गेमिंग जोन में बच्चे और बड़े अलग-अलग तरह के वीडियो गेम, कार रेसिंग और ‘भूत बंगला और क्रिकेट खेल सकते हैं.
मरीन ड्राइव खाने-पीने वालों के लिए एक बढ़िया जगह है. यहां आप सुंदर नजारों के साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं.
मरीन ड्राइव के किनारे का शांत नज़ारा, ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता मन को सुकून देने और अपनों के साथ शांति से समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है.