Israel Election Result: Benjamin Netanyahu Win| Israel News| नेतन्याहू के फेवर में पलटा नतीजा, समर्थकों का सेलिब्रेशन जारी, जारी है वोटों की गिनती

Israel Election Result: Benjamin Netanyahu Win| Israel News| नेतन्याहू के फेवर में पलटा नतीजा, समर्थकों का सेलिब्रेशन जारी, जारी है वोटों की गिनती


Last Updated:

Israel Election Result: इजरायल में हुए चुनावों के बाद जो एक्जिट पोल आ रहे हैं, वो हर थोड़ी देर पर कुछ ऐसा नतीजा दिखा रहे हैं, जिससे पार्टियों के सेलिब्रेशन का खेमा बदल जा रहा है. पहले जहां नेतन्याहू की लिकुड पा…और पढ़ें

Zoom

बेंजामिन नेतन्याहू. (रॉयटर्स)

इजराइल चुनाव 2026: इजरायल में अभी तक केवल 25 प्रतिशत से कुछ अधिक वोटों की गिनती हुई है, लेकिन शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि आगे वोटों की गिनती होने पर नतीजे बदल सकते हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने मजबूत वापसी करनी शुरू कर दी है.  वोटों की गिनती शुरू होने के बाद नेतन्याहू गठबंधन 59 सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए.  पहले उनकी पार्टी को  23-25 सीटें दी गईं थीं लेकिन ये 29 सीटों पर बढ़त बना चुकी हैं.

October 28, 202610:13 IST

Israel Election Result: अरब पार्टियों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं: नेतन्याहू

Israel Election Result 2026: नेतन्याहू ने दावा किया है कि उनकी पार्टी लिकुड देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी गठबंधन को यहूदी मतदाताओं और यहूदी राष्ट्र का समर्थन करने वाले लोगों के बीच मजबूत जनसमर्थन हासिल है. नेतन्याहू ने देश में एक मजबूत दक्षिणपंथी सरकार बनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के लिए अरब पार्टियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उनके इस बयान से साफ है कि वे दक्षिणपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने और अपने राजनीतिक गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.

October 28, 202610:04 IST

Israel Election Result 2026: नेतन्याहू के हक में पलट रहे हैं नतीजे

Israel Election Result: इजराइल में 41.9 प्रतिशत मतपेटियों की गिनती सुबह 5:58 बजे तक पूरी हो चुकी थी. केंद्रीय चुनाव समिति के शुरुआती नतीजों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले गठबंधन को 57 सीटें मिली हैं, जबकि उनके विरोधी गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं. वहीं मुख्य रूप से अरब समुदाय से जुड़ी जॉइंट लिस्ट और राम पार्टियों को कुल 16 सीटें मिली हैं. फिलहाल तीन पार्टियां जरूरी 3.25 प्रतिशत वोट की सीमा से नीचे हैं. इनमें रिजर्विस्ट्स को 2.7%, पीपल ऑफ इजराइल को 1.8% और हरेदी पब्लिक को 0.3% वोट मिले हैं. अंतिम नतीजे बदल सकते हैं, क्योंकि गिनती जारी है और सैनिकों के वोट बाद में गिने जाएंगे.



Source link