साइक्लोन अर्नब का तांडव शुरू, 135 Kmph की रफ्तार से हवाएं, कहां-कहां तबाही?
Last Updated:
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: चक्रवात अर्नब ने पुडुचेरी के यानम के पास दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बुधवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच तट पार करने की संभावना है. इस दौरान आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने 2,199 राहत केंद्र तैयार किए हैं. अब तक 2,360 गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है.
चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट (फाइल फोटो)
चक्रवात अर्नब LIVE अपडेट्स: साइक्लोन अर्नब का रौद्र रूप अब दिखने लगा है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तबाही मचाने लगा है. पुडुचेरी के यानम के पास चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन अर्नब के लैंडफॉल के साथ 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. तटीय इलाकों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा है. निचले इलाकों में समुद्र का पानी घुसने की चेतावनी भी दी गई है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है. आखिर चक्रवात अर्नब का कितना असर होगा और किन इलाकों पर सबसे ज्यादा खतरा है? पढ़ें इससे जुड़े सभी LIVE अपडेट्स.
-पुडुचेरी के यानम के पास चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 4 बजे के बाद भी भारी बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं जारी रहने की आशंका है. चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच पार करेगा.
चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पहले बताया था कि राज्य में 2,199 चक्रवात राहत केंद्रों की पहचान की गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार है. इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने बताया कि 2,360 गर्भवती महिलाओं को पहले ही चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है.
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात अर्नब अब जमीन की सतह के संपर्क में आ रहा है और इसके बाहरी सर्पिल बादलों का हिस्सा जमीन पर प्रवेश कर चुका है. विभाग के अनुसार, चक्रवात की गति तेज है. इसने सुबह चार बजे के करीब लैंडफॉल किया.
चक्रवात अर्नब से जुड़े LIVE अपडेट्स यहां पढ़ें.