Bihar MLC Election Result : तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी जीते, जेडीयू के अभिषेक झा हारे

Last Updated:

Bihar MLC Election Result : बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की है. जेडीयू के अभिषेक झा चुनाव हार गए हैं.

Top Deals Inside

तिरहुत स्नातक से वंशीधर ब्रजवासी जीते, जेडीयू के अभिषेक झा हारेZoom

तिरहुत स्नातक से निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी चुनाव जीत गए हैं. वहीं अभिषेक झा एक बार फिर चुनाव हार गए हैं.

मुजफ्फरपुर. बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी चुनाव जीत गए हैं. बस आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. वहीं जेडीयू के अभिषेक झा को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. अभिषेक झा चुनाव हार गए हैं. द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद ब्रजवासी ने मुकाबले में निर्णायक बढ़त बना ली.  ब्रजवासी की बढ़त की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और जीत की खुशी मनाई. मतगणना केंद्र के बाहर भी समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

तिरहुत स्नातक सीट पर पहले वरीयता के मतों के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया था. इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई. इसी गणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी लगातार बढ़त बनाते चले गए. दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद ब्रजवासी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी. अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

ब्रजवासी की बढ़त के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया. समर्थकों में जीत को लेकर काफी उत्साह है. मतगणना स्थल के आसपास भी समर्थक परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करते नजर आए. तिरहुत स्नातक सीट के परिणाम को लेकर पूरे चुनाव के दौरान मुकाबला चर्चा में रहा. अब निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी की जीत के साथ इस सीट पर तस्वीर साफ हो गई है. निर्वाचन पदाधिकारी की औपचारिक घोषणा के बाद उनकी जीत पर अंतिम मुहर लग जाएगी.

दूसरी वरीयता की गिनती में बदला मुकाबला

Source link