Agri: रबी सीजन में चना बोने से पहले पढ़ लें ये खबर, एक्सपर्ट ने बताया बीज की सही मात्रा और बोवनी का तरीका

Agri: रबी सीजन में चना बोने से पहले पढ़ लें ये खबर, एक्सपर्ट ने बताया बीज की सही मात्रा और बोवनी का तरीका


होमताजा खबरकृषि

Agri: स्प्रे नहीं, सीडड्रिल से करें चना बुवाई, एक्सपर्ट से जानें सही गणित

Last Updated:

Chana Farming Tips: छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि छतरपुर जिले में हर साल चना फसल की बोवनी बड़े पैमाने पर की जाती है. किसान भाई चना फसल की खेती करते हैं तो उन्हें 1 एकड़ में 30 किलो सीड की बोवनी करनी चाहिए. खेत में छिड़ककर चना बोवनी नहीं करनी है. सीडड्रिल मशीन से ही चना बुवाई करनी चाहिए.

Top Deals Inside

Agri Tips: छतरपुर जिले में रबी सीजन की बोवनी शुरू है. हर साल की तरह इस बार भी चना की बोवनी बड़े पैमाने पर की जा रही है. ऐसे में अगर आप चना फसल की खेती करते हैं तो बोवनी का गणित जरूर जान लें. चना बोवनी का क्या है वैज्ञानिक तरीका? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से

1 एकड़ में 30 किलो बीज की बोवनी सही
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि छतरपुर जिले में हर साल चना फसल की बोवनी बड़े पैमाने पर की जाती है. किसान भाई चना फसल की खेती करते हैं तो उन्हें 1 एकड़ में 30 किलो सीड की बोवनी करनी चाहिए. एक बीघा में 15 किलो चना बीज की बोवनी कर सकते हैं. खेत में छिड़ककर चना बोवनी नहीं करनी है. सीडड्रिल मशीन से ही चना बुवाई करनी चाहिए.

चना की उन्नत किस्म का करें चयन
डॉ कमलेश बताते हैं कि चना फसल की खेती करने से पहले उसकी उन्नत किस्मों का भी ध्यान देना चाहिए. इससे किसान भाइयों की उपज भी 30 से 35 प्रतिशत बढ़ जाती है. इसलिए नए बीज का चयन करके ही बोवनी करनी चाहिए. इसके लिए बीज निगम छतरपुर या राष्ट्रीय बीज निगम निवाड़ी से ले चने की उन्नत किस्म खरीद सकते हैं. डॉ कमलेश बताते हैं कि सीडड्रिल मशीन से निश्चित दूरी और निश्चित गहराई पर बोवनी हो जाती है.

किसान भाइयों ने बताया अपना बोवनी का गणित
वहीं, छतरपुर के किसान देवीदीन पाल, कमलेश सोनी और वैद्यनाथ पाल बताते हैं कि वह चने की खेती सालों से कर रहे हैं. उनके बाबा भी चना खेती करते आए हैं. जो पूर्वजों से सीखा है वही हमने भी सीखने की कोशिश की है. अभी बोवनी का सीजन चल रहा है तो एक बीघा में सीडड्रिल मशीन से 15 किलो की बोवनी करते हैं. इस साल हमारे खेत में जो चना हुआ था वही चने से बोवनी कर रहे हैं. चने को छानकर बीज बनाते हैं फिर खेत में सीडड्रिल मशीन से बुवाई करते हैं. बीज उपचार नहीं करते हैं और न ही बाहर से नया बीज खरीद पाते हैं.



Source link