Aaj Ka Panchang 29 October 2026: आज करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार विष्णु पूजा, पंचांग से देखें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 29 October 2026: आज करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार विष्णु पूजा, पंचांग से देखें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल, दिशाशूल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 October 2026: आज करवा चौथ का व्रत है. इसके साथ ही वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज के पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बव करण, परिघ योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. 10:06 पी एम के बाद मिथुन राशि में गोचर करेगा. वहीं रात 10:09 बजे के बाद से पंचमी ति​थि लग जाएगी. आज वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी की पूजा है, जिसमें गणेश जी की पूजा शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:31 ए एम से 07:54 ए एम में कर लें. नहीं तो अपनी सुविधानुसार सुबह में कभी भी कर सकते हैं. संकष्टी चतुर्थी करने से सभी प्रकार के कष्ट और संकट दूर होते हैं. इस व्रत में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं, जिससे व्रत पूर्ण होता है.

आज करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य की कामना से करते हैं. इसमें गणेश जी के सा​थ माता पार्वती, शिव जी और भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम में 05:38 पी एम से 06:56 पी एम तक है.शाम की पूजा करके आप रात में 08:17 पी एम पर जब चंद्रोदय हो तो अर्घ्य दें और पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत को पूरा कर लें. पूजा के समय करवा चौथ की व्रत कथा सुनें. जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे पंचामृत, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, नैवेद्य, गुड़, चने की दाल अर्पित करके विष्णु पूजा करें. उसके बाद हल्दी, गुड़, घी, केसर, धार्मिक पुस्तक आदि का दान दें. विष्णु कृपा से आपका गुरु दोष दूर होगा, जल्द विवाह के योग बनेंगे. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- चतुर्थी – 10:09 पी एम तक, उसके बाद से पंचमी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 11:11 ए एम तक, फिर मृगशिरा
आज का करण- बव – 11:37 ए एम तक, बालव – 10:09 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- परिघ – 12:06 ए एम, अक्टूबर 30 तक, उसके बाद शिव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृषभ – 10:06 पी एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:31 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:38 बजे
चंद्रोदय: 08:17 पी एम
चंद्रास्त: 09:52 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:39 ए एम
अमृत काल: 08:17 ए एम से 09:44 ए एम, 01:03 ए एम, अक्टूबर 30 से 02:30 ए एम, अक्टूबर 30
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 30

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:31 ए एम से 07:54 ए एम
चर-सामान्य: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:28 पी एम से 02:52 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:15 पी एम से 05:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 05:38 पी एम से 07:15 पी एम
चर-सामान्य: 07:15 पी एम से 08:52 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 30
शुभ-उत्तम: 03:18 ए एम से 04:55 ए एम, अक्टूबर 30
अमृत-सर्वोत्तम: 04:55 ए एम से 06:31 ए एम, अक्टूबर 30

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:31 ए एम से 07:54 ए एम
गुलिक काल- 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:13 ए एम से 10:58 ए एम, 02:40 पी एम से 03:25 पी एम
राहुकाल- 01:28 पी एम से 02:52 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

कैलाश पर – 10:09 पी एम तक, उसके बाद नन्दी पर.



Source link