Last Updated:
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सिंगर का पहला कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में होगा. स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी. साथ ही, दर्शकों की भारी संख्या को देखते हुए भारी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है.
दिलजीत दोसांझ 30 अक्टूबर से दिल्ली से ऑरा टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में काफी रोमांच हैं. वे 30 अक्टूबर को दिल्ली के नेहरू स्टेडियम से अपने म्यूजिकल टूर की शुरुआत करेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी कॉन्सर्ट से पहले तैयारियां करने में जुटी है. उन्होंने बुधवार 28 अक्टूबर को एक एडवाइजरी जारी की. इसमें 30 अक्टूबर को होने कॉन्सर्ट के मद्देनजर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पाबंदियों के बारे में बताया गया. ये पाबंदियां शुक्रवार 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आधी रात तक लागू रहेंगी. लोगों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट साउथ दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. एडवाइजरी के अनुसार, कॉन्सर्ट से प्रभावित रास्तों में भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर और लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच लाला लाजपत राय मार्ग, आर्क बिशप मार्ग, फोर्थ एवेन्यू रोड और फिफ्थ एवेन्यू रोड शामिल हैं. इसके अलावा, सीजीओ कॉम्प्लेक्स और लोधी कॉलोनी की अंदरूनी सड़कें, स्टेडियम के आसपास की सड़कें, दयाल सिंह कॉलेज रोड और बारापुल्ला फ्लाईओवर का वह हिस्सा जो आईएनए की तरफ से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 के बीच आता है, भी प्रभावित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए छह अहम डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं. जरूरत पड़ने पर दो और पॉइंट भी चालू किए जा सकते हैं.
सिक्योरिटी गार्ड्स की बढ़ाई गई संख्या
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी होगी. आयोजकों से कहा गया है कि वे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात करें, पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था करें और कैब एग्रीगेटर्स के साथ मिलकर काम करें, ताकि भीड़ को संभाला जा सके और वेन्यू के आसपास ट्रैफिक जाम न लगे. इसलिए, कॉन्सर्ट में 2,000 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी गई है. सुरक्षा के लिए तैनात गार्डों की संख्या 400 से बढ़ाई गई. इवेंट के आसपास 500 से 700 मीटर का ‘नो-कार जोन’ बनाने की योजना. साथ ही, पुलिस पर अतिरिक्त पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतजाम की जिम्मेदार है.
55,000 लोगों को संभालने की जिम्मेदारी
सुरक्षा चिंताओं के बीच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सिक्योरिटी सिस्टम कड़ी की गई. ये ज्यादातर सुरक्षाकर्मी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आने वाली भीड़ को संभालने में मदद करेंगे, जहां लगभग 55,000 लोगों के बैठने की क्षमता है. ये गार्ड कतारों को व्यवस्थित करेंगे, फैंस को सही एंट्री गेट तक जाने में मदद करेंगे, हेल्प कियोस्क पर लोगों की सहायता करेंगे और वेन्यू के आसपास पैदल चलने वालों की आवाजाही को मैनेज करेंगे.