सर्दियों में कोहरे और ठंड से ऐसे करें पौधों का बचाव, गार्डन रहेगा हरा-भरा

सर्दियों में कोहरे और ठंड से ऐसे करें पौधों का बचाव, गार्डन रहेगा हरा-भरा


Last Updated:

Winter Garden Plant Tips: सर्दियों में कोहरा और गिरता तापमान गार्डन में लगे पौधों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में पौधों को ठंड से बचाने, सही मात्रा में पानी देने और उनकी अच्छी बढ़वार के लिए खास देखभाल करना जरूरी है. जानिए सर्दियों में पौधों को हरा-भरा रखने के आसान तरीके.

Top Deals Inside

सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरा और गिरता तापमान गार्डन में लगे पौधों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में पौधों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. कोहरे और ठंड से पौधों को बचाने के लिए सबसे पहले गमलों को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप आसानी से पहुंच सके. अधिकतर फूलों और सब्जियों वाले पौधों को रोजाना 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है. ऐसे में सर्दी के मौसम में पौधों की खास देखभाल करनी होती है.

नर्सरी संचालक नेक सिंह ने बताया कि अक्टूबर का महीना समाप्त होने वाला है. नवंबर की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में कोहरा शुरू हो जाता है. कोहरे के दौरान हमें अपने गार्डन की विशेष देखभाल रखनी होती है. गार्डन में लगे पौधों का खास ख्याल रखना होता है.ऐसे में सबसे पहले पौधों की सूखी टहनियों की कटिंग कर दें. इसके साथ ही सर्दियों में खिलने वाले मौसमी फूलों के पौधे भी लगा सकते हैं. पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करें. इसके अलावा पौधों के आसपास की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके खाद डालें. डीएपी खाद के 10 से 15 दाने प्रति पौधे के हिसाब से डाल दें. लेकिन खाद को सीधे तने या जड़ों के पास डालने से बचें.

इन चीजों का रखें ख्याल
एनपीके 19:19:19 दानेदार खाद का इस्तेमाल भी पौधों की जरूरत के अनुसार किया जा सकता है. इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी बढ़वार बनाए रखने में मदद मिलती है. सही देखभाल और संतुलित पोषण से सर्दियों में भी पौधों में नई पत्तियां और फूल आने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा पौधों को धूप निकलने पर धूप में जरूर रखें जिससे उन्हें पर्याप्त नमी बनी रहे. पौधों में जरूरत के अनुसार ही पानी डालें. ज्यादा पानी डालने से पौधे खराब हो सकते हैं. इसलिए जरूरत के अनुसार पौधे में पानी डालें ओर अन्य कई चीजों को ध्यान में रखते हुए हम अपने गार्डन को हरा भरा रख सकतें है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link