लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर, रणबीर-साई ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें, पत्नी संग पहुंचे यश


Last Updated:

Ramayana World Premiere in Los Angeles: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ ने अब ग्लोबल मंच पर दस्तक दे दी है. फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए लॉस एंजिल्स में सितारों का जमावड़ा लगा. इस खास मौके पर किसी ने अपने अंदाज से ध्यान खींचा तो किसी की सादगी ने दिल जीत लिया. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फैंस के साथ मुलाकात ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

लॉस एंजिल्स में 'रामायण' के प्रीमियर पर लगा हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों का मेलाZoom

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है. अब फिल्म की चर्चा देश से निकलकर विदेश तक पहुंच गई है. लॉस एंजिल्स में फिल्म का भव्य वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया, जहां रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत कई सितारे नजर आए. इस दौरान रणबीर और साई ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. वहीं, यश अपनी पत्नी राधिका पंडित का हाथ थामकर पहुंचे. प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

राम ने लूटी महफिल

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर सिल्वर बंदगले में बेहद हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

सादगी में नजर आईं साई पल्लवी

माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने इंडियन लुक से फैंस का दिल जीत लिया. वह सादगी भरे अंदाज में खूबसूरत गुलाबी साड़ी में पहुंचीं. उन्होंने रेड कार्पेट पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फैंस का गर्मजोशी से अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाई.

पत्नी राधिका के साथ पहुंचे यश

फिल्म में रावण का रोल निभाने वाले यश की एंट्री भी खास रही. उनके पहुंचते ही वहां मौजूद फैंस ने उनका स्वागत किया. यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ कार्यक्रम में पहुंचे. दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं. ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचे यश को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी इस इवेंट में पहुंचे.

प्रीमियर में शामिल हुए विदेशी मेहमान

28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुए इस स्पेशल प्रीमियर में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुईं. जैडा पिंकेट स्मिथ, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो समेत कई हस्तियां कार्यक्रम में पहुंचीं. स्क्रीनिंग से पहले थिएटर में मौजूद मेहमानों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया. यह कार्यक्रम आम दर्शकों के लिए नहीं था.

4000 करोड़ के बजट में बन रही है ‘रामायण’

‘रामायण’ वाल्मीकि की महाकाव्य कथा पर आधारित दो भागों वाली फिल्म है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने यश के साथ मिलकर किया है, जबकि डीएनईजी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, लारा दत्ता और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. रिपोर्ट में फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है. इसके विजुअल इफेक्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम ने काम किया है. संगीत की जिम्मेदारी हंस जिमर और एआर रहमान संभाल रहे हैं. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है. अब देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर के बाद फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.



Source link