Last Updated:
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण में एआई के इस्तेमाल पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि फिल्म में एआई का प्रयोग केवल विभिन्न भाषाओं में डबिंग के दौरान लिप-सिंक मिलाने के लिए किया गया है. यह फिल्म 5 नवंबर
नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस में बन रही रामायण 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण के AI इस्तेमाल को लेकर हो रही ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि आखिर फिल्म में कितना और कैसे एआई का इस्तेमाल किया गया है.
अब तक रामायण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके तकनीकी पक्ष और एआई इस्तेमाल को लेकर हो रही थी. अब इससे पहले आदिपुरुष इसी सब्जेक्ट पर बनी फिल्म थी जिसकी आजतक ट्रोलिंग होती है. ऐसे में रामायण को लेकर भी तरह तरह के सवाल उठ रहे थे. जिसे अब फिल्म के डायरेक्टर ने एकदम साफ कर दिया है.
एआई के इस्तेमाल पर बोले नितेश तिवारी
27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में रामायण का ग्रेंड प्रीमियर हुआ. जहां पूरी टीम ट्रेडिशनल कपड़ों में पहुंचीं. इसी दौरान नितेश तिवारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर जवाब दिया. उन्होंने बताया कि AI का इस्तेमाल सिर्फ डबिंग के उद्देश्य से किया गया है. जहां डायलॉग के हिसाब से होंठों की हलचल मिलाने के लिए इसका इस्तेमाल हुआ है. नितेश तिवारी ने कहा:
जहां तक बात AI की है. इसका इस्तेमाल लिप-सिंक के लिए किया गया है. हम अपनी फिल्म को दुनियाभर में रिलीज कर रहे हैं. एआई के इस्तेमाल से इसे तमाम भाषाओं में डब करने के यूज किया गया है. सभी आवाजें आर्टिस्ट ने खुद दी है. बस दूसरी भाषाओं में बदलने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया ताकि सही लिप-सिंग हो सके. दर्शकों को फिल्म देखते समय भाषा का बैरियर न आए.
रामायण के बारे में
बता दें रामायण नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण पार्ट 1 दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. ये भारतीय महाकाव्य को दो पार्ट में बनाया गया है. जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे तमाम सितारे नजर आएंगे.