पुलिस वाले लेकर जाने लगे थार, युवक ने की ऐसी हरकत, सब के सब लगे कांपने

पुलिस वाले लेकर जाने लगे थार, युवक ने की ऐसी हरकत, सब के सब लगे कांपने


Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पुलिस की कार्रवाई में खलल डाल रहा है. दरअसल, युवक बिना नंबर वाली थार लेकर जा रहा था. इस दौरान जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका और गाड़ी जब्त कर ले जाने लगे. इस दौरान युवक गाड़ी की खिड़की पर लटक गया. जिसका वीडियो वायरल हो गया.

Zoom

गुरुग्राम में थार चालक ने काटा बवाल.

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट की थार जब्त होने पर एक युवक ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान वह चलती गाड़ी के खिड़की से लटक गया. ट्रैफिक जवानों से उलझा रहा. लेकिन, ट्रैफिक जवान थार को ड्राइव करके पार्किंग की ओर ले जा रहे थे. इस पूरे घटनाक्रम का कई लोगों ने वीडियो भी बना जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वही, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है. नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी.

गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर हंगामा
दरअसल, यह पूरा मामला सोहना चौक की है. जहां ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन की तरह वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की थार पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया. उसके शीशे पर काले रंग की फिल्म चढ़ी थी. थार चालक से गाड़ी के कागजातों की मांग की गई. जिसे चालक ने दिखाने से इंकार कर दिया. इसपर पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ली. उसे पार्किंग में ले जाया जाने लगा. इसपर युवक आग बबूला हो गया. वह कभी गाड़ी के बोनट पर चढ़ता तो कभी सामने खड़ा हो जाता.

पार्किंग की ओर जवान बढ़ा रहे थे थार
ट्रैफिक जवान दारा जैसे ही गाड़ी को आगे बढ़ाया गया, युवक खिड़की पर लटक गया. आह बार-बार गाड़ी वापस करने के लिए बोल रहा था. इस दौरान ट्रैफिक जवान धीरे-धीरे गाड़ी को ड्राइव कर पार्किंग की ओर बढ़ने लगे. यह सिलसिला कुछ दूर तक चलता रहा. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम हुई, जब यातायात पुलिसकर्मियों ने सोहना चौक पर एक काले रंग की थार को जांच के लिए रोका. वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसकी खिड़कियों पर गहरे रंग की स्क्रीन लगी हुई थी.

युवक को दिया गया चालान की रसीद
पुलिस के मुताबिक, युवक ने गाड़ी के कोई भी दस्तावेज उन्हें नहीं दिखाए. जिसपर पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी का चालान काटी गई. इसके बाद गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई हुई. युवक को चालान की रसीद दी गई. लेकिन, युवक हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि युवक ने सरकारी काम में बाधा डाला, पुलिस से बहस की, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जरूरी दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया. घटना के बाद ट्रैफिक जवान ने डायल-112 को सूचना दी. सूचना कर डायल 112 की एक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) मौके पर पहुंची. इसके बाद हंगामा कर रहे युवक को काबू में किया गया. पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है. मोटर वाहन एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.



Source link