छत्तीसगढ़ ‘अर्नब’ असर: अलगे 24 घंटों में आंधी-भारी बारिश की संभावना, 12 जिलों के लिए अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ ‘अर्नब’ असर: अलगे 24 घंटों में आंधी-भारी बारिश की संभावना, 12 जिलों के लिए अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी


Last Updated:

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

Zoom

arnab-cyclone alert

Raipur News: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का व्यापक असर देखा जा रहा है. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है.

12 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन प्रमुख जिलों में चेतावनी जारी की गई है, उनमें रायपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, कांकेर, महासमुंद, नारायणपुर और सुकमा शामिल हैं. खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टी
तूफान और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के आदेश दिए हैं:

रायपुर: जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर को रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है.
दुर्ग: जिले में सबसे ज्यादा दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भारी बारिश के चलते 29 और 30 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.
बेमेतरा: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है.
रायगढ़: जिले में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी. कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन पर जिला शिक्षा विभाग ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.
बिलासपुर और मुंगेली: बिलासपुर और मुंगेली जिलों में चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 29 अक्टूबर को शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे. मुंगेली में आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी रहेगी. मुंगेली प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है.
बलरामपुर और पेंड्रा: बलरामपुर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश रहेगा. इसके अलावा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों तथा महिला एवं बाल विकास जिला अधिकारी ने आंगनबाड़ियों में 29 अक्टूबर की छुट्टी का आदेश जारी किया है.
वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के सभी स्कूलों में भी 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है.

प्रशासन ने मौसम के इस बदलाव को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं.



Source link