आलिशान घर, कार…हिमाचल के नूरपुर में चिट्टा तस्कर मां, बेटी और बेटे की 1.01 करोड़ की संपति फ्रीज

आलिशान घर, कार…हिमाचल के नूरपुर में चिट्टा तस्कर मां, बेटी और बेटे की 1.01 करोड़ की संपति फ्रीज


नूरपुर. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्कर मां, बेटे और बेटी पर बड़ी कार्रवाई की है. तस्करी और विदेशी मुद्रा मैनिपुलेटर (सम्पत्ति का समपहरण) अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत वित्तीय जांच के आधार पर 1,01,55,718 रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया. इसमें आलिशान घर भी शामिल है.

पुलिस जिला नूरपुर के एएसपी धर्मचन्द वर्मा ने ने बताया कि पुलिस थाना इंदौरा में दिनांक 30 मई, 2017 को दर्ज एक एफआईआर में दलवीरो नामक महिला के कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. न्यायालय ने 01 अप्रैल, 2025 को इस मामले में इस महिला को दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.

नूरपुर पुलिस की वित्तीय जांच के दौरान जब महिला की संपत्तियों की जांच की गई तो पता चला कि ये चिट्टा बेचकर अर्जित की गई हैं. जांच के आधार पर पुलिस थाना इंदौरा ने 28 सितम्बर, 2026 को फ्रीजिंग आदेश पारित किया और इसकी पुष्टि के लिए सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजा.

एएसपी ने बताया कि बताया कि कार्रवाई के अंतर्गत कुल 1,01,55,718 रुपये मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि की गई है.

फ्रीज की गई संपत्तियों में दलवीरो गांव छन्नी, तहसील इंदौरा स्थित 61,96,561 रुपये का आलिशान घर, महिला के बेटे मिथुन का 32.60 लाख रुपये घर, फर्नीचर, घरेलू उपकरण एवं अन्य घरेलू सामान है तथा बेटी घारो की 6,98,207 रुपये के निर्धारित मूल्य की मारुति सुजुकी कार को सीज कर दिया. इन तीनों संपत्तियों का कुल निर्धारित मूल्य 1,01,55,718 रुपये है.

आरोपियों का घर भी सीज किया गया है.

अब तक नशा तस्करों की 31.71 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संपत्तियों से संबंधित फ्रीजिंग आदेश की एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को केवल मादक पदार्थों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रख रहा है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच तथा उन्हें कानून के अनुरूप फ्रीज करने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है. एएसपी ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर ने अब तक नशा तस्करों की 31 करोड़ 71 लाख, 61 हजार 429 मूल्य की संपत्तियों कों फ्रीज किया है और सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद एंटी चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है.



Source link