Last Updated:
एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर खबरों में हैं. दिग्गज फिल्ममेकर महेश बाबू और प्रियंका स्टारर फिल्म वाराणसी लेकर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है. एसएस राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर अपडेट शेयर की. उन्होंने कहानी को लेकर कहा कि भावनाएं व्यक्त नहीं की जा सकती हैं.
नई दिल्ली. एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. डायरेक्टर की मच अवेटेड फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के जरिए प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएस राजामौली की फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है. डायरेक्टर साहब ने बताया कि फिल्म की कहानी पूरे ग्लोब में घूमती है. फिल्म की कहानी टाइम ट्रैवल करती है और अलग-अलग देशों में घूमती है लेकिन ह्यूमन इमोशन्स इसकी कहानी आगे बढ़ाती है.
एसएस राजामौली ने ब्राजील के 50वें साउ पालो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की. इस फेस्टिवल के दौरान उन्होंने वाराणसी को लेकर खुलकर बात की. इस फिल्म फेस्टिवल में राजामौली को लियोन केकऑफ करियर अवॉर्ड से नवाजा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर राजामौली की फिल्म आरआरआर को पुर्तगली भाषा के सब टाइटल्स के साथ रिलीज किया गया. हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में वाराणसी का टीजर भी दिखाया गया.
ALMANAQUE21 के यूट्यूब चैनल के साथ बात करते हुए एसएस राजामौली ने अपकमिंग फिल्म वाराणसी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर इतने दिनों तक उन्होंने वाराणसी को लेकर कोई अपडेट शेयर क्यों नहीं किया है. एसएस राजामौली अपनी फिल्मों की अक्सर अपडेट शेयर करते रहते हैं.
एसएस राजामौली ने कहा, ‘कभी कभी मैं कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करता क्योंकि शब्द कहानी के साथ इंसाफ नहीं कर पाते हैं. यही वजह है कि मैंने वाराणसी को लेकर झलक दिखाई. इसको शब्दों में जाहिर करने से अच्छा था कि मैं वीडियो दिखाता और यही वजह है कि मैंने पिछले साल वीडियो दिखा दिया’.
डायरेक्टर आगे कहते हैं कि उन्होंने वाराणसी की झलक दिखाकर दर्शकों को वो फील कराया जो वो पर्दे पर करेंगे. राजामौली ने कहा कि बिना कुछ कहे उन्होंने दर्शकों को वाराणसी की फील दिलाई. ये अपकमिंग फिल्म ट्राइम ट्रैवल एडवेंचर है.
एसएस राजामौली आगे कहते हैं, ये एक टाइम ट्रैवल एडवेंचर फिल्म है. फिल्म की कहानी एनटार्कटिक, साउथ अफ्रीका और वाराणसी के शहरों से गुजरती है. वो पर्दे पर एक अनदेखी कहानी लेकर आ रहे हैं. फिल्म वाराणसी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.