Last Updated:
UP MLC Election Result 2026: यूपी विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों पर आज फैसला होगा. स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटों पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत मतगणना में खुलेगी. सात शहरों में वोटों की गिनती के साथ ह…और पढ़ें
एमएलसी चुनाव रिजल्ट.
UP MLC Election Result LIVE Update: यूपी में एमएलसी की 11 सीटों पर आज मतगणना होगी. सुबह 8 बजे से 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की वोटों की गिनती शुरू होगी. लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. मतगणना से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर बने रहें.
October 27, 202606:26 IST
UP MLC Chunav LIVE: आगरा में लापरवाही पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड करने के निर्देश
यूपी MLC चुनाव में लापरवाही पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की. आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को हुए मतदान में चूक के मामले में 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल के बूथ कैप्चरिंग के आरोप के बाद 3 मतदेय स्थलों पर आज पुनर्मतदान कराया गया.