Success Story: मजदूरी छोड़ लगाया फल का ठेला, अब कपड़े और खिलौनों से भी कमाई, जानिए राजा खान की सफल कहानी

Success Story: मजदूरी छोड़ लगाया फल का ठेला, अब कपड़े और खिलौनों से भी कमाई, जानिए राजा खान की सफल कहानी


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के राजा खान ने बड़े भाई से मिले 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद से फल-फ्रूट का कारोबार शुरू किया था. आज वे मेहनत के दम पर सालभर में चार तरह के व्यवसाय करके अपनी आजीविका चला रहे हैं.

Top Deals Inside

Success Story: कहते हैं कि अगर इंसान के अंदर मेहनत करने का जज्बा और कुछ कर गुजरने की लगन हो तो वह मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी अलग पहचान बना सकता है. इसकी मिसाल राजा खान हैं जिन्होंने मजदूरी से अपने सफर की शुरुआत की और आज अलग-अलग तरह के कारोबार करके अपनी आजीविका चला रहे हैं. राजा खान की सफलता के पीछे उनके बड़े भाई का सहयोग और खुद की मेहनत की अहम भूमिका है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई की जिंदगी बदल दी ₹3000 देकर फल फ्रूट का व्यवसाय शुरू करवाया था शुरुआत में काफी कठिनाइयों के सामना करना पड़ा लेकिन आज छोटा भाई सक्सेस हो गया है जो 12 महीने के चार बिजनेस करता है.

फल विक्रेता ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को राजा खान बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब वे परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करने जाते थे. दिनभर मेहनत करने के बाद भी आमदनी सीमित रहती थी. ऐसे में उनके बड़े भाई ने उनकी परेशानी को समझा और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. बड़े भाई ने राजा खान को 3 हजार रुपये दिए, ताकि वे अपना छोटा-सा व्यवसाय शुरू कर सकें. इसी आर्थिक मदद से राजा खान ने फल-फ्रूट बेचने का कारोबार शुरू किया. शुरुआत में उनका व्यवसाय छोटा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वे लगातार मेहनत करते रहे और धीरे-धीरे अपने काम को आगे बढ़ाते गए. कारोबार से अनुभव मिलने के साथ ही उन्होंने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए दूसरे व्यवसायों की ओर भी कदम बढ़ाया. आज राजा खान फल-फ्रूट बेचने के साथ कपड़े और खेल-खिलौने का सामान बेचने का काम भी करते हैं. वे सालभर में अलग-अलग समय पर चार तरह के कारोबार करके अपनी आजीविका चलाते हैं.

तीन हजार रुपए से हुई शुरुआत
राजा खान का कहना है कि उनके बड़े भाई ने मुश्किल समय में 3 हजार रुपये देकर जो मदद की थी वह उनके जीवन का अहम मोड़ साबित हुई. उस छोटी-सी रकम ने उन्हें खुद का काम शुरू करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मेहनत के दम पर अपने कारोबार को आगे बढ़ाया. राजा खान की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक परेशानियों के कारण अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते. उनकी सफलता बताती है कि सही समय पर परिवार का सहयोग, मेहनत और लगन किसी की जिंदगी बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.



Source link