SSC Exams : SSC ने दो परीक्षाओं की तारीखें बदली, JE एग्जाम अब दो फेज में, दिल्ली पुलिस SI परीक्षा 3 दिन देरी से


Last Updated:

SSC Exams : कर्मचारी चयन आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया है. दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा अब 20 की बजाए 23 नवंबर से शुरू होगी. जबकि, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा दो फेज में होगी.

Top Deals Inside

SSC ने दो बड़ी परीक्षाओं की तारीखें बदली, JE एग्जाम अब दो फेज में होगा Zoom

SSC Exams : जेई भर्ती परीक्षा 2 नवंबर से शुरू होगी.

SSC Exams : कर्मचारी चयन आयोग ने 26 अक्टूबर को एक शुद्धि पत्र जारी किया है. इसमें दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया गया है. जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा अब दो चरणों में होगी. जबकि, दिल्ली पुलिस और CAPF सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का भी कार्यक्रम बदल गया है.

नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर 2026 का पेपर-1 एग्जाम 2 से 6 नवंबर तक होना था. नए नोटिस में ये तारीखें बनी हुई हैं. लेकिन इनके साथ एक और अवधि जुड़ गई है. 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भी परीक्षा होगी. इसका सीधा मतलब है कि पेपर-1 अब दो हिस्सों में होगा. पहला हिस्सा नवंबर की शुरुआत में निपटेगा. दूसरा हिस्सा महीने के आखिर में होगा.

जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं के उम्मीदवार बैठते हैं. ये भर्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों विभागों और संगठनों के लिए होती हैं.

दिल्ली पुलिस और CAPF SI परीक्षा 23 नवंबर से

दिल्ली पुलिस और CAPF SI परीक्षा का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2026 के बीच होना था. लेकिन अब यह 23 से 28 नवंबर तक होगी. मतलब कि शुरुआती तीन दिन घट गए हैं. लेकिन आखिरी तारीख वही है. इस भर्ती से दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर पद भरे जाएंगे. भर्ती में दिल्ली पुलिस के एसआई एग्जीक्यूटिव, CAPF एसआई (जीडी) और CISF के एसआई (फायर) के पद शामिल हैं. सब इंस्पेक्टर के कुल 1871 पदों पर भर्ती होगी. दिल्ली पुलिस के एसआई का वेतन लेवल 6 में आता है. यह करीब 35400 रुपये से 112400 रुपये के बीच है.

कब जारी होंगे दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड?

SSC जूनियर इंजीनियर (JE) और दिल्ली पुलिस-CAPF सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी. जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए आयोग के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी इसे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है.

वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. परीक्षा 23 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होनी है. उम्मीद है कि आयोग परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से SSC की वेबसाइट ssc.gov.in चेक करते रहें. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी मिलेगी.



Source link