Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली को मिली हरी झंडी, दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी NOC

Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली को मिली हरी झंडी, दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ दी NOC


होमताजा खबरदेश

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को हरी झंडी, दिल्ली पुलिस ने लगाईं 6 शर्तें

Last Updated:

Congress Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के शक्ति प्रदर्शन का रास्ता तो साफ हो गया है, लेकिन इसके साथ ही पुलिसिया पाबंदियों का कड़ा पहरा भी बैठ गया है. आगामी 1 नवंबर को होने वाली इस महारैली के लिए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को NOC थमाते हुए बेहद सख्त शर्तों की एक फेहरिस्त सौंप दी है.

Zoom

कांग्रेस 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है. (एएनआई फाइल फोटो)

Congress Ramlila Maidan Rally: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को इस रैली के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है, लेकिन साथ ही कड़ी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी हैं.

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने कथित ‘वोट चोरी’, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगी दल इस रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रामलीला मैदान का दौरा कर रैली की तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं. इस दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी प्रस्तावित रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया.

पुलिस द्वारा रखी गई प्रमुख शर्तें:
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: आयोजकों को रामलीला मैदान के प्रवेश/निकास द्वारों, मंच, आसपास के क्षेत्रों और बैठने की जगहों पर पर्याप्त संख्या में हाई-डेफिनेशन (HD) सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. साथ ही, इनकी रिकॉर्डिंग, कम से कम 5 स्क्रीनों के साथ एक मॉनिटरिंग सिस्टम और एक अलग सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाना अनिवार्य होगा.
बुनियादी सुविधाएं: रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए पानी के टैंकर और पर्याप्त संख्या में शौचालय (महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग) उपलब्ध कराने होंगे.
स्वयंसेवक: रैली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात करने होंगे, जो एक जैसी ड्रेस या बैज पहनें, ताकि उनकी पहचान हो सके.
समय सीमा: रैली को 1 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक हर हाल में समाप्त करना होगा, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर होना शुरू हो जाना चाहिए. किसी भी परिस्थिति में समय विस्तार की अनुमति नहीं दी जाएगी.
रात को रुकने पर रोक: रैली से पहले या बाद में, किसी भी प्रतिभागी को रामलीला मैदान में रात को रुकने की अनुमति नहीं होगी.
मार्च निकालने की मनाही: रामलीला मैदान के अलावा किसी अन्य स्थान के लिए कोई मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई है.



Source link