King Poster: मुंह में गुलाब-हाथ में बंदूक, शाहरुख की ‘किंग’ के नए पोस्टर में बादशाह की झलक, ‘कातिल नहीं, आशिक है’

King Poster: मुंह में गुलाब-हाथ में बंदूक, शाहरुख की ‘किंग’ के नए पोस्टर में बादशाह की झलक, ‘कातिल नहीं, आशिक है’


Last Updated:

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है. फिल्म में उनका अंदाज पहले से ही चर्चा में है, लेकिन अब नए पोस्टर ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. पोस्टर के साथ लिखे चंद शब्दों ने उनकी एक चर्चित फिल्म के गाने से कनेक्शन जोड़ दिया है. अब सवाल है कि क्या शाहरुख इस बार अपने पुराने अंदाज को नए रंग में पेश करेंगे?

ख़बरें फटाफट

Zoom

शाहरुख खान की ‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. शाहरुख खान जब भी पर्दे पर आते हैं, अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. कभी रोमांस से लोगों को दीवाना बनाते हैं तो कभी अपने खतरनाक रूप से चौंका देते हैं. अब उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है. इसके साथ लिखे एक खास कैप्शन ने फैंस को शाहरुख की पुरानी फिल्म ‘बादशाह’ की याद दिला दी है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार सुपरस्टार आशिक और कातिल के अंदाज को बिल्कुल अलग तरीके से पेश करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने है.

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी कर फैंस का ध्यान खींचा है. इसके साथ लिखा गया, ‘कातिल नहीं… आशिक है…’ फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘किंग’ का ‘बादशाह’ कनेक्शन

पोस्टर के कैप्शन की खास बात इसका शाहरुख की फिल्म ‘बादशाह’ से कनेक्शन है. उस फिल्म के चर्चित गाने के बोल थे, ‘आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं.’ ऐसे में ‘किंग’ के नए कैप्शन को एक्टर की पुरानी फिल्म के गाने से जोड़कर देखा जा रहा है. शाहरुख के फैंस के लिए ये एक दिलचस्प इशारा है.

‘किंग’ का नया पोस्टर जारी

खूंखार किरदार में नजर आएंगे शाहरुख

पिछले साल नवंबर में फिल्म के टाइटल रिवील वीडियो ने भी खूब चर्चा बटोरी थी. इसमें शाहरुख दमदार अंदाज में कहते नजर आए थे, ‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग.’ एक फैन मीट के दौरान शाहरुख ने अपने किरदार के बारे में भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और बेरहम है. वह एक किलर है, जो लोगों को मारता है. एक्टर के मुताबिक, इस किरदार में अच्छाई और बुराई के बीच की धुंधली रेखा देखने को मिलेगी. शाहरुख ने यह भी कहा था कि कलाकारों को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने चाहिए. कभी प्रेरणा देने वाले, कभी रोमांटिक और कभी ऐसे किरदार, जो दर्शकों को हैरान कर दें.

सुहाना खान समेत ये सितारे आएंगे नजर

‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.



Source link