Jio IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, अब निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर, जानें तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका

Jio IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, अब निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर, जानें तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका


Last Updated:

जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,200 करोड़ के आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है. इस इश्यू को निवेशकों का रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला और 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. अगर आपने भी इस आईपीओ में पैसा लगाया है, तो KFin Te…और पढ़ें

Zoom

28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे.

जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,200 करोड़ के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट है. कंपनी के आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है. इस इश्यू को निवेशकों की ओर से रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला और एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के लिए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. इस आंकड़े के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने आवेदन के मामले में ग्लोबल लेवल पर नया रिकॉर्ड बनाया है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं और कंपनी के शेयर बाजार में किस कीमत पर लिस्ट होते हैं.

October 27, 202607:49 IST

Jio Platforms IPO Allotment LIVE: आज रिफंड और डीमैट अकाउंट में आएंगे शेयर, 28 अक्टूबर को लिस्टिंग

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज, 27 अक्टूबर को अहम दिन है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं हुए हैं, उनके रिफंड की प्रक्रिया आज होने की उम्मीद है. वहीं, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर भी आज क्रेडिट किए जा सकते हैं.

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग अस्थायी तौर पर 28 अक्टूबर, बुधवार को निर्धारित है. निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस KFin Technologies (रजिस्ट्रार), BSE या NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

October 27, 202607:24 IST

BSE पर Jio Platforms IPO का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं.
  • Issue Type में Equity चुनें.
  • Issue Name में Jio Platforms Limited सेलेक्ट करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें.
  • Submit पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपके Jio Platforms IPO का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.



Source link