Bank Fraud Case: बैंक में 1.41 करोड़ रुपये का हुआ फ्रॉड, ब्रांच मैनेजर ने सभी को किया सस्पेंड

Bank Fraud Case: बैंक में 1.41 करोड़ रुपये का हुआ फ्रॉड, ब्रांच मैनेजर ने सभी को किया सस्पेंड


Last Updated:

PNB Fraud Case : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कर्मचारियों पर ग्राहकों ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही, दावा किया है कि गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने अपने पूरे स्टाफ को बदल दिया है.

Zoom

पीएनबी बैंक में करोड़ों रुपये का हुआ फ्रॉड.

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बैंक से ग्राहकों के करोड़ों रूपये गायब होने का मामला सामने आया है, जहां ग्राहकों ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 में स्थित पीएनबी बैंक के कर्मचारियों पर करोड़ों रुपए गायब कराने का आरोप लगाया है. ग्राहकों ने दावा किया है कि उनके खातों में मौजूद राशि बिना उनकी अनुमति के निकाल ली गई है. बैंक अब राशि वापसी के लिए समय मांग रहा है.

मां-बेटे के खाते से 1.41 करोड़ गायब
बैंक के ग्राहक सोनू ने बताया कि उनका खाता इसी ब्रांच में है. उनके खाते से करीब 90 लाख रुपए गायब है. बैंक की ओर से पैसे गायब होने के पीछे कोई कारण नहीं बताया जा रहा है, लेकिन आश्वासन दिया है कि जल्द ही पैसा आ जाएगा. उनकी मां का भी इसी ब्रांच में खाता है. जब गड़बड़ी का पता लगा तो वे बैंक पहुंचे. उनके खाते से करीब 51 लाख रुपए गायब हो गए हैं. साथ ही, कहा कि इस खाते में मोबाइल नंबर नहीं था, जिस वजह से उन्हें अवैध लेनदेन के बारे में समय पर जानकारी नहीं मिल पाई है.

खाते में थे 88 लाख, स्टेटमेंट में आया 1.29 हजार
वहीं, सोनू सागर ने बताया कि उनके पिता का खाता भी इसी ब्रांच में है. उनके खाते में करीब 88 लाख रुपए थे, लेकिन अब जब स्टेटमेंट निकाला, तो जमा राशि मात्र 1.29 हजार रुपए निकाली.उन्होंने दावा किया कि यह गबन आज का नहीं है, बल्कि कई सालों से चल रहा है. 6 जून, 2025 को उनके पिता के खाते से 25 लाख, 20 लाख, 5 लाख और 21 लाख की निकासी हुई है और भी अन्य निकासी हुई हैं.

बैंक मैनेजर ने पूरे ब्रांच को किया सस्पेंड
इस गड़बड़ी को लेकर पीएनबी के खिलाफ ग्राहकों ने पुलिस में शिकायत भी दी है. इसमें एक खाताधारक ने कहा कि जैसे ही उन्हें गड़बड़ी का पता लगा, तो बैंक से संपर्क किया. वहां कर्मचारियों ने एक-दो दिन बाद आने को कहा, लेकिन जैसे ही मैं बैंक पहुंचा, तो शाखा में कोई भी संबंधित अधिकारी उपलब्ध नहीं था और सामान्य बैंकिंग कार्य भी प्रभावित था. साथ ही, इसमें कहा गया कि बैंक की ब्रांच मैनेजर निशा तिरकी ने 26 अक्टूबर को बताया कि पूरी ब्रांच को सस्पेन्ड कर दिया गया है. हालांकि, पीएनबी की ओर से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.



Source link