Aaj Ka Vrishabh Rashifal I Vrishabh Rashifal Today I आज का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal I Vrishabh Rashifal Today I आज का वृषभ राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 October 2026 : वृषभ राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. नई नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं. लोकल 18 से काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि छात्रों को अपना फोकस आज लक्ष्य पर रखना होगा. स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. अगर आज आप अपने वाणी में मधुरता रखें तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे. आज आपके बॉस आप पर खुश रहेंगे. पार्टनर के साथ चले आ रहे पुराने लड़ाई झगड़े भी समाप्त होंगे. आज आप बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृत्तिका नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है. आज आप नई नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं. जो लोग स्टूडेंट हैं, आज उन्हें अपना फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा. आज आप अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें.

मिल सकता है प्रमोशन

वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वे पूरे दिन सकरात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे. आज आप अपने वाणी में मधुरता रखेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे. आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग भी कर सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज का दिन उनके लिए भी बेहतर है. आज आपके बॉस आप पर प्रसन्न रहेंगे. आज आपके प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं.

यहां न लगाएं पैसा

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे शेयर बाजार के बजाए सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे और आपको सुरक्षित रिटर्न भी मिलेगा. लव लाइफ शानदार होगी. पार्टनर के साथ चले आ रहे पुराने लड़ाई झगड़े भी समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. आज आप छोटा ही सही, अपने पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.

आज के उपाय

आज आपके लिए शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप किसी गणेश मंदिर में जाकर अगर वहां घी का दीपक जलाएंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.



Source link