1 बीघा में ₹25 हजार खर्च, सालाना ₹3 लाख तक कमाई, मौसम के हिसाब से चुनें किस्म, जानें फूल की खेती का पूरा गणित

1 बीघा में ₹25 हजार खर्च, सालाना ₹3 लाख तक कमाई, मौसम के हिसाब से चुनें किस्म, जानें फूल की खेती का पूरा गणित


होमताजा खबरकृषि

1 बीघा में ₹25 हजार खर्च, सालाना ₹3 लाख तक कमाई, जानें फूल की खेती का गणित

Last Updated:

Marigold Flower Cultivation: बिहार के जहानाबाद और नालंदा में किसान गेंदे के फूलों की खेती कर रहे हैं. इस्लामपुर प्रखंड के संडा पंचायत के धर्मेंद्र मालाकार कोलकाता से पौधे मंगाकर खेती करते हैं और सालाना तीन लाख रुपये तक कमा रहे हैं. ये खेती सालभर होती है बस मौसम के हिसाब से प्रजाति बदल जाती है.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद. बिहार में गेंदे के फूलों की खेती बड़े पैमाने पर होती है. नालंदा में भी सैकड़ों किसान इस फूल की खेती से जुड़े हुए हैं और उनके घर की रोजी-रोटी चलती है. जिले का इस्लामपुर प्रखंड गेंदे के फूल की खेती का बड़ा हब है और यहां कई हेक्टेयर में गेंदे के फूल की खेती होती है. प्रखंड की संडा पंचायत में भी फूलों की खेती हो रही है और यहां सालों भर एक दर्जन परिवार गेंदे की खेती करते हैं. इन्हीं परिवारों में से एक हैं- धर्मेंद्र मालाकार. धर्मेंद्र मालाकार दो बीघा में गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं. फूलों की खेती से ही वो अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. धर्मेंद्र मालाकार संडा गांव के ही रहने वाले हैं.

कोलकाता से मंगाते हैं अच्छी प्रजाति
धर्मेंद्र मालाकार ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने बाहर जाने की नहीं सोची और वो घर पर रहकर ही फूलों की खेती से जुड़ने का मन बना लिया. इस तरह से सालों से यह काम करने लगे. उनके गांव में करीब 10 बीघा में गेंदे के फूल की खेती होती है और यह सालों भर उगाई जाती है. हालांकि, अलग-अलग सीजन में अलग-अलग किस्म की रोपाई की जाती है और यह प्रजाति कोलकाता से मंगवाई जाती है. वो बताते हैं कि कोलकाता से इस फूल के पौधों को मंगवाने की मुख्य वजह अच्छी क्वालिटी मिलना होता है और यही फूल बिहार से खरीदते हैं, तो सही क्वालिटी भी नहीं मिलती और रेट भी ज्यादा लगता है.

गेंदे के फूल की खेती से बदल रही जिंदगी
लोकल 18 से धर्मेंद्र मालाकार ने कहा, ‘हमने दो बीघा से इस फूल की खेती की शुरुआत की है. करीब 15 साल से गेंदे के फूल की खेती से जुड़े हुए हैं और इसी की कमाई से हम अपने परिवार का खर्च चलाते हैं. जुलाई में जिन किस्म की बुवाई की, उसकी तुड़ाई अब हो रही है और नवंबर तक यह खत्म हो जाएगा. इसके बाद हम जाड़े की अलग वैरायटी को खेतों में रोपाई करवाएंगे. इस तरह से सालों भर गेंदे के फूल की खेती से जुड़े रहते हैं. इसके साथ-साथ मेड़ पर कुछ ऐसे भी फूल लगा देते हैं, जो कम खर्च में बेहतर मुनाफा देते हैं.’

क्या होगा खर्च और कितनी होगी कमाई
उनका कहना है कि गेंदे के फूलों की खेती करते हैं, तो एक बीघा में ₹25000 तक खर्च आता है. एक सीजन से 15 से 20000 रुपए तक कमाई एक बीघा से हो सकती है. आप 3 सीजन से कमाई करते हैं. 2 से 3 बीघा में फूल लगाते हैं, तो 3 लाख रुपए तक की कमाई सालाना हो जाएगी.

इस तरह से आपके घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आसानी से सालाना ₹300000 तक की कमाई कर सकेंगे. बिना लगन के एक बंडल का रेट 100 से 150 रुपए मिलता है, जिसमें 20 माला होते हैं. वहीं, लग्न के समय में ₹200 से ₹300 तक भी एक बंडल फूल की कीमत पहुंचती है और उस वक्त में और भी अच्छी कमाई होती है.



Source link