Last Updated:
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र की राजकमल रेसीडेंसी में एक फ्लैट के अंदर बिजली विभाग के लाइनमैन निर्मल राजपूत का शव मिला. बीती रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. शुरुआती जांच में मौत का कारण अभी साफ नहीं है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
pic credit- freepik
Indore Crime News: एमपी के इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र की राजकमल रेसीडेंसी में एक फ्लैट के अंदर बिजली कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आशंका जताई है कि निर्मल की मौत काफी घंटे बीत चुके हैं. बीती रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. बता दें, शुरुआती जांच में निर्मल के शरीर पर हल्के चोट के निशान मिले. हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फ्लैट में रहने वाली उसकी महिला दोस्त से पूछताछ की जा रही है.
बागड़दा एरोड्रम का रहने वाला था मृतक
निर्मल राजपूत मूल रूप से इंदौर के बागड़दा एरोड्रम क्षेत्र का रहने वाला था. वह बिजली विभाग में लाइनमैन की पोस्ट पर काम करता था. पुलिस के अनुसार, निर्मल राजकमल रेसीडेंसी में रहने वाली एक महिला का जानकार था. ऐसा बताया गया है कि महिला अपने पति से अलग रहती है. वहीं, पुलिस को जांच के दौरान सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें निर्मल बिल्डिंग में पीछे के रास्ते से आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह फ्लैट में कब गया और उसके साथ वहां क्या-क्या हुआ.
महिला मित्र से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रात में महिला से पूछताछ की. फिलहाल, पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. इस मामले में एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, महिला मित्र से लगातार पूछताछ की जा रही है.
कौन-कौन मृतक के घर में रहते हैं
निर्मल के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी हैं. घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, यह साफ नहीं है कि मृतक की मौत किन सिचुएशन में हुई. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे.