Last Updated:
Success Story : हरियाणा के छोटे से गांव पाली के प्रतीक चहल का चयन प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद में बतौर ट्रेनी हुआ है. प्रतीक इससे पहले दिल्ली पुलिस और सीबीआई में भी काम कर चुके हैं.
Success Story : प्रतीक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.
Success Story : हरियाणा के छोटे से गांव के रहने वाले प्रतीक चहल ने शानदार कामयाबी हासिल की है. प्रतीक का चयन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में ट्रेनी के तौर पर हुआ है. हांसी जिले के पाली गांव के रहने वाले 25 वर्षीय प्रतीक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. प्रतीक बतौर ट्रेनी प्रधानमंत्री से जुड़े आर्थिक और नीतिगत मामलों में अपना योगदान देंगे.
प्रतीक चहल ने बताया कि उन्होंने 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस के साथ काम किया था. इसके बाद डीजी सीबीआई और फिर नीति आयोग के साथ काम किया. अब उन्हें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) के लिए चुना गया है.
सेंट स्टीफेंन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक चहल की शुरुआती पढ़ाई हिसार के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई. 12वीं शानदार मार्क्स से पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.
पिता है किसान
प्रतीक के पिता जगवीर सिंह चहल एक किसान और मां हाउस मेकर हैं. उनकी बहन सुमन भी भाई की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. उनका परिवार फिलहाल हांसी के हुड्डा सेक्टर 6 में रहता है. एक किसान परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद तक पहुंचने का उनका सफर काफी प्रेरित करने वाला है.
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद क्या है?
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद भारत सरकार की एक स्वतंत्र विशेषज्ञ संस्था है. जो प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सलाह देती है. इस परिषद में एक अध्यक्ष, तीन पूर्णकालिक सदस्य और 11 अंशकालिक सदस्य हैं. परिषद के मौजूदा अध्यक्ष प्रोफेसर एस महेंद्र देव हैं. जबकि पूर्णकालिक सदस्य- संजय कुमार मिश्रा, संजीव सान्याल और डॉ. शामिका रवि हैं. वहीं, अंशकालिक सदस्यों में राकेश मोहन, सज्जिद जेड. चिनॉय, नीलकंठ मिश्रा, नीलेश शाह, टी. टी. राम मोहन, सौम्य कांति घोष, के. वी. राजू, चेतन घाटे, पामी दुआ, पुलक घोष और गौरव वल्लभ के नाम शामिल हैं.