Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर अपनी पिछली टिप्पणी को लेकर एक्स पर माफी मांगी है. यूपी सीईओ ने माना कि उनके द्वारा किए पोस्ट में टिप्पणियों का अंदाज सही नहीं था. साथ ही यह भी कहा कि आगे से शालीन भाषा में संचार होगा.
यूपी सीईओ नवदीप रिणवा ने मांगी माफी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में वोटर लिस्ट में दर्ज अजीबोगरीब नाम पर टिप्पणी करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सफाई दी है. उन्होंने विवादित ट्वीट को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने लिखा, ‘इस हैंडल के पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है. पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक आक्रोश को अच्छी तरह से नोट किया गया है. हम इससे अचंभित और नाराज़ लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं. अब से हमारा संचार शालीन और औपचारिक होगा.’
सॉफ्टवेयर से हुई गलती
बताते चलें कि एमएलसी इलेक्शन के दौरान चुनाव आयोग के अंग्रेजी से हिंदी करने वाले सॉफ्टवेयर ने वोटर्स के नाम का ट्रांसलेशन करने में कई गलतियां कर दी थी. जिसके बाद कई लोगों ने गलत हुए नाम के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल होने लगा. जैसे एक महिला का नाम Fool kali Devi था. लेकिन, उसके नाम के जगह ‘मूर्ख काली देवी’ अंकित था. इसी तरह ‘रामहित यादव’ को ‘राम ने यादव को मारा’ छप गया. वही, एक पर्ची में पिता का नाम शिवनारायण ओझा की जगह ‘टक्कर मारना’ लिखा पाया गया.
इस हैंडल के उद्धृत पोस्ट में टिप्पणियों की भाषा के स्तर और भाव और इनकी तीखी प्रकृति इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षित संचार की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। पोस्ट में टिप्पणियों से उत्पन्न वास्तविक आक्रोश को अच्छी तरह से नोट किया गया है। हम इससे अचंभित और नाराज़ लोगों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। अब से हमारा संचार शालीन और औपचारिक होगा।