देहरादूनः उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया है. इस बार का अनुपूरक बजट 7844 करोड़ रुपये का है. जिसमें से 3680 करोड़ रुपये राजस्व मद के लिए और 4164 करोड़ रुपये पूंजीगत मद के लिए. इस बार के बजट में किसानों को ज्यादा प्रमुखता दी गई है. साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है.
उत्तराखंड अनुपूरक बजट 2026-27: प्रमुख प्रावधान
खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और कुंभ पर सरकार का फोकस
गैरसैन को मिला तोहफा-₹122 करोड़ — गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए
₹1,100 करोड़ — धान-गेहूं खरीद के लिए.
₹300 करोड़ — जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए.
₹100 करोड़ — अटल आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा.
₹125 करोड़ — कर्मचारियों की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए गोल्डन कार्ड.
₹160 करोड़ — पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों तथा नर्सिंग कॉलेजों के लिए.
₹35 करोड़ — खेल विश्वविद्यालय के लिए.
₹15 करोड़ — अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के लिए.
₹290 करोड़ — दिव्य कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना के लिए.
₹30 करोड़ — हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए.
₹20 करोड़ — नंदा राजजात यात्रा के लिए.
जोशीमठ व अन्य स्थानों में भू-धसाव के दृष्टिगत कार्य हेतु लगभग रू० 48 करोड़ का प्रावधान है.
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु कोचिंग के लिये रू० 5 करोड़ का प्रावधान है.
आगामी राष्ट्रीय खेल से पूर्व राज्य के खिलाड़ियों हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिये रू० 8 करोड़ का प्रावधान है.
ओपेन जिम स्थापना हेतु रू० 5 करोड़ का प्रावधान है.
निराश्रित विधवा पेंशन हेतु लगभग रू० 27 करोड़ का प्रावधान है.